September 16, 2026
Baijnath

Baijnath News: सेहल के कुलदीप अवस्थी अध्यापक पद से हुए सेवानिवृत्त, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने दी शुभकामनाएं

बैजनाथ/13 मई (वीर खड़का )

ग्राम सेहल निवासी कुलदीप अवस्थी सरकारी गवरमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल संसाल से अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने भाग लेकर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इसके उपरांत उनके पैतृक निवास ग्राम सेहल में भी एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में शिरकत की तथा उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि श्री कुलदीप अवस्थी ने अपने सेवाकाल के दौरान सैंकड़ो विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके लंबे शिक्षकीय जीवन, अनुशासनप्रियता और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।

सम्मान समारोह में कुलदीप अवस्थी ने सभी अतिथियों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षण सेवा उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय रही है और विद्यार्थियों का स्नेह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े रहकर समाज की सेवा करते रहेंगे।

सम्मान समारोह भावुक क्षणों के बीच संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने श्री कुलदीप अवस्थी को उनके नए जीवन अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

बड़ी राहत: तीन महीने बाद फटाहर, दियोल, धरेड़ में दौड़ेंगी निगम की बसें

Admin

महिला मुख्य आरक्षी वनिता देवी फेसिलिटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित

Admin

केवल शिव मंदिर पार्किंग-1 द्वार से होगा प्रवेश।गर्भ गृह में नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु।

Admin

Leave a Comment