24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Mandi

मनरेगा मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

पधर

जिला परिषद सदस्य एवं सीटू के जिला उपाध्यक्ष रवि कांत के नेतृत्व में द्रंग ब्लाक की विभिन्न पंचायतों से सैंकड़ो मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन पधर से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ।
रवि कांत ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 12 दिसम्बर 2022 को जारी अधिसूचना जिसमें मनरेगा मजदूरों को हिमाचल प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर किया है उसकी प्रतिलिपि जलाकर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया ।
रवि कांत ने बताया कि जैसे ही हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ उस सरकार ने मनरेगा मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर कर दिया ।
मनरेगा मजदूरों को बोर्ड से जो लाभ मिलते थे उसको बन्द कर दिया और नए मजदूरों का पंजीकृत और नवीनीकरण भी बन्द कर दिया ।
रवि कांत ने बताया कि पूरे हिमाचल के विभिन्न वार्डो में ऐसे प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए और 12 दिसम्बर को आज काले दिवस के रूप में मनाया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार इस अधिसूचना को रद्द नही करती है तो इस आंदोलन को और तेज किया जायगा ।

Related posts

विधवा को नहीं मिलता हक, जिसकी वह हकदार है-मीना शर्मा

Admin

अपनी ओछी मानसिकता से बाज आये सिलग पंचायत के प्रधान व उपप्रधान , पीर सहाय ठाकुर

Admin

जंगली गेंदे से दर्शन लाल हुए मालामाल, फूलों से तैयार तेल के 12 से 15 हजार रुपए प्रति लीटर मिल रहे दाम

Admin

Leave a Comment