April 16, 2026
Dharamshala

12वी की छात्रा की हत्या, किराए के कमरे में पड़ा मिला , लाहुल स्पीति की रहने वाली 18 साल की लड़की, पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर तेज की छानबीन।

12 दिसंबर धर्मशाला

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एक स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह छात्रा लाहौल स्पीति की रहने वाली थी जो धर्मशाला के फतेहपुर के पास नोरबलिंगा में किराए के मकान में रह रही थी। छात्रा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। इसके बारे में पड़ोसियों ने पुलिस को बीती देर रात सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस छात्रा के कमरे में पहुंची, जहां वह मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। मृतका के परिजन भी धर्मशाला पंहुच गए हैं। मृतक छात्रा की आयु 18 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने अपनी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल कुछ सस्पेक्ट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच से पता चला है कि कमरे में मृतका के अलावा और लोग भी शामिल थे। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फ़ोन भी कब्जे ले लिया है, जिसकी भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का पता चलेगा।

Related posts

सामने आने लगे सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार, घोटालों का बनेगा रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

Admin

एचपीसीए धर्मशाला में मैच देखने पहुंची भाजपा व कांग्रेस की कई बड़ी हस्तियां

Admin

आईपीएल टिकट लेने के लिए करें संपर्क, सोशल मीडिया पर लग रहे स्टेटस

Admin

Leave a Comment