May 2, 2026
Mandi

हाईवे पर भूस्खलन के कारण फंसे 500 से ज्यादा वाहन, लोग परेशान

हाईवे पर भूस्खलन के कारण फंसे 500 से ज्यादा वाहन, लोग परेशान
चार मील के दोनों तरफ लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम
जाम में अधिकतर बड़े वाहन शामिल, छोटे वाहने भेजे जा रहे वैकल्पिक मार्ग से
बड़े वाहनों की संख्या 400 से ज्यादा, इसमें बसें भी शामिल
जाम में फंसे लोग बोले, अब किसको दें दोष, जल्द बहाल हो हाईवे
एएसपी मंडी सागर चंद बोले- मलबा हटाने का प्रयास लगातार जारी
करीब 500 मीटर एरिया में गिरा है मलबा, पहाड़ी से भी गिर रहा है मलबा
आज शाम तक हाईवे को बहाल करने की दिशा में किया जा रहा है प्रयास

एंकर – बीती रात हुए भारी भूस्खलन के कारण बाधित हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। 500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन जाम में बीती रात से फंसे हुए हैं। बता दें कि बीती रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चार मील के पास भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया है। यहां फोरलेन निर्माण के लिए कटिंग का कार्य चल रहा था। लेकिन रात को कार्य बंद था और रात के समय पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा आकर जमींदोज हो गया। इस मलबे में यहां कार्य पर लगी बहुत सी मशीनरी भी दब गई। लेकिन किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रात को ही मशीनरी को तैनात करके मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था लेकिन मलबा इतना ज्यादा है कि उसे हटाने में अभी लंबा समय लग सकता है। एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया कि करीब 50 मीटर एरिया तक मलबा फैला हुआ है। यहां काम कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि यह बहुत बड़ा भूस्खलन है और इतना बड़ा भूस्खलन इस क्षेत्र में पहले नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जो छोटे वाहन हैं उन्हें मंडी से वाया कटौला कुल्लू और पंडोह से वाया चैलचौक डडौर भेजा जा रहा है। बड़े और मालवाहन वाहन अभी भी जाम में फंसे हुए हैं।
वीओ – वहीं, जाम में फंसे लोग भी हाईवे की बहाली के इंतजार में हैं। केरला से घूमने आए पर्यटक ने बताया कि वो बीती रात से परिवार सहित जाम में फंसे हैं। वहीं, सामान लेकर जा रहे चालक ने बताया कि उसने कुल्लू सब्जी पहुंचानी है लेकिन जाम खुलने के बाद ही गाड़ी आगे ले जा पाएगा। इन्होंने प्रशासन से मलबा हटाने के कार्य में तेजी लाने की अपील की है।

Related posts

सीएम सुक्खू की वजह से 2 साल बच्चे के जीवन में आई खुशियां, चिकित्सा सहायता कोष से सीधा अकाउंट में पहुंचा पैसा

Admin

होली से ठीक पहले रिवालसर में खौफनाक हत्या! बौद्ध भिक्षुणी का चाकू से गला रेतकर कत्ल

Admin

MAHASHIVRATRI 2025: जानिए क्या है छोटी काशी मंडी की शिवरात्रि महोत्सव की कहानी?

Admin

Leave a Comment