25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

निधि ठाकुर का राज्य स्तरीय जुडो गेम्स में हुआ चयन

पधर

पधर जॉन की अंडर 19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गर्ल स्कूल जोगिन्दरनगर में सम्पन्न हुई ।
जिसमें चौहारघाटी की हाई स्कूल बल्ह की तीन छात्राओं ने जुडो गेम्स में हिस्सा लिया ।
तीनो छात्राओं ने खेल कूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया ।
जानकारी देते हुए स्कूल के पीईटी अध्यापक जोगिंदर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में निधि ठाकुर ने 40 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल और मुस्कान कटोच ने 48 किलोग्राम भार में सिल्वर मैडल जीत कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है । उन्होंने कहा कि अब निधि ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ है जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में 28 अक्तूबर को होगी ।
आपको बता दें कि निधि ठाकुर पिछले वर्ष भी राज्य स्तरीय जुडो गेम्स में सिल्वर मैडल हासिल कर चुकी है ।

Related posts

सेब बागबान परेशान, मुख्यमंत्री मंत्री और विधायक में ताल मेल नहीं : जयराम

Admin

Kangra News : चर.स तस्करी में दोषी को 10 साल की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

Admin

हजारों लोगों ने हिमरीगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Admin

Leave a Comment