January 15, 2026
Mandi

हजारों लोगों ने हिमरीगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

पधर (मंडी)।
घोघरधार के आंचल में विख्यात प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हिमरीगंगा में बीस भादो के स्नान में समंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भगवान विष्णु रूपी देव हुरंग नारायण की अपार कृपा से हिमरीगंगा गंगा के स्नान को सन्तान सुख प्राप्ति के विशेष बरदान माना जाता है। मंडी, कुल्लु, कांगड़ा जिला के साथ साथ अन्य जिलों से भी श्रदालु हिमरीगंगा तीर्थ स्थल में स्नान करने पहुंचे। देव हुरंग नारायण के पोते देव गंगेश्वर महाराज सीयून गहरी और देव माहूंनाग फागणी सनोहल के रथ हिमरीगंगा स्नान को सोमवार को ही पहुंच गए थे। मंगलवार को हिमरीगंगा सरोवर में डुबकी लगाने और श्रद्धलुओं को आशीर्वाद देने के उपरांत दोनों देवताओं के रथ अपने मंदिरों को लौट गए। हिमरीगंगा सरोवर में पूजा अर्चना के साथ पहला शाही स्नान सोमवार तड़के चार बजे शुरू हुआ। हिमरीगंगा स्नान में महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी अधिक दिखी। समीप के डायनाबाड़ में देव दैत्यों के अदृश्य युद्ध में भाग लेने पहुंचे देवताओं ने भी हिमरीगंगा सरोवर में स्नान किया। हिमरीगंगा सरोवर में सुबह चार बजे से स्नान को श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हुई। देर सांय तक स्नान करने का क्रम जारी रहा। समीप के शिव मंदिर में भी मत्था टेकने को श्रद्धालुओ की भीड़ दिन भर देखने को मिली। बीस भादों के स्न्नान में भारी संख्या में श्रद्धालु मनोतियाँ चढ़ाने हिमरीगंगा पहुंचे। निःसन्तान दंपतियों में महिलाओं ने सरोवर में अपनी चुनी फैलाकर सन्तान सुख प्राप्ति का मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। देव कारदार संघ पधर के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से हिमरीगंगा शाही स्नान शांति पूवर्क ढंग से संपन हुआ। उन्होंने कहा कि हिमरीगंगा सरोवर में लाखों का चढ़ावा चढ़ा। इस राशि को माता के मंदिर के जीर्णोद्धार में खर्च किया जाता है। उन्होंने मेला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और पधर प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Related posts

Himachal News : मंडी के दुदर गांव में नशे की लत से जूझ रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Admin

कंगना रनौत का लडभड़ोल दौरा: पहाड़ी बोली में जाहिर की भावनाएं, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Admin

27.40 करोड़ रूपये की लागत से सुदृढ़ होगी कटिंडी -झटिंगरी सड़क: प्रतिभा सिंह

Admin

Leave a Comment