September 4, 2026
Mandi

Himachal Artist Help In Disaster: हिमाचली कलाकारों का बड़ा दिल, हंसराज रघुवंशी ने दी 11 लाख की मदद, ममता भारद्वाज और कुलदीप शर्मा ने बांटा राहत सामान, आपदा में बने अपनों का सहारा!

हिमाचल प्रदेश में आई हालिया आपदा ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं प्रदेश के कलाकारों ने अपनेपन और मानवता का परिचय देते हुए प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। मशहूर पहाड़ी गायक हंसराज रघुवंशी, ममता भारद्वाज और कुलदीप शर्मा ने राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि बॉलीवुड और पंजाबी गायकों की चुप्पी पर सवाल उठे।

हंसराज रघुवंशी ने 12 परिवारों को दी 11 लाख की सहायता

सराज में आई भयंकर आपदा के बाद हंसराज रघुवंशी ने 12 परिवारों को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने और उनकी पत्नी कोमल सकलानी ने मीना कुमारी, भीमा देवी, रीता देवी, पुष्पा देवी, गिरधर, एम.देवी, हितेश कुमार, रुकमणी, कालू देवी, पविंद्र कुमार, भेरवा देवी और हंसराज को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे। हंसराज ने कहा, “इस समय लोगों को घर बनाने के लिए पैसों की जरूरत है। यह मेरा छोटा सा प्रयास है, जिससे उनके घर बनाने में मदद मिल सके।”

ममता भारद्वाज और कुलदीप शर्मा ने बांटा राहत सामान

पहाड़ी गायिका ममता भारद्वाज और गायक कुलदीप शर्मा ने आपदा प्रभावितों के लिए कपड़े, चप्पलें, राशन, कंबल और रजाइयां जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाई। उनकी इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। हिमाचल के लोग इस बात पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि जहां बाहरी कलाकारों ने इस आपदा पर चुप्पी साधी, वहीं स्थानीय कलाकारों ने अपने लोगों का दर्द समझा और मदद के लिए आगे आए।

मंडी के ड्राइविंग स्कूलों का योगदान

मंडी के नौ ड्राइविंग स्कूल संचालकों ने भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 51,000 रुपये की राहत राशि का चेक उपायुक्त को सौंपा। यह राशि आरटीओ मंडी नवीन शर्मा के माध्यम से प्रदान की गई। नवीन शर्मा ने बताया कि ड्राइविंग स्कूल संचालकों ने अपनी ओर से यह पहल की और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हिमाचली कलाकारों ने जीता दिल

हिमाचल के इन कलाकारों और स्थानीय लोगों की पहल ने यह साबित कर दिया कि दुख की घड़ी में अपने ही काम आते हैं। जहां देशभर में नाम कमा चुके हिमाचली कलाकारों ने संवेदनशीलता दिखाई, वहीं अन्य बड़े कलाकारों की चुप्पी पर लोगों में नाराजगी देखी गई। हिमाचल के लोगों का कहना है कि ममता, कुलदीप और हंसराज जैसे कलाकारों ने न केवल मदद की, बल्कि हिमाचली संस्कृति और एकजुटता का भी परिचय दिया।

Related posts

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में हिमाचल सहित पंजाब-चंडीगढ़ में 35 ठिकानों पर एसआईटी की दबिश

Admin

उरला के सास्ती का शिवम नवोदय के लिए चयनितफ़ाइल

Admin

जोनल हास्पिटल में शुरू हुए महिला रोगों के दूरबीन विधि से आप्रेशनस्त्री रोग विशेषज्ञों ने अभी तक सफलतापूर्व किए तीन आप्रेशनइससे पहले मेडिकल कालेज या फिर नीजि अस्पतालों का करना पड़ता था रूख

Admin

Leave a Comment