23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

ग्राम पंचायत टांडू को मिलेगी अपनी मिल्क सोसायटी

15 जून पधर (वीर खड़का)

बीते दिन ग्राम पंचायत टांडू के गांव पाखरी में पंचायत , मिल्क फेडरेशन और पशु पालन विभाग की ओर से सयुक्तं तौर पर आम सभा का आयोजन किया गया । जिस सभा में सर्वसहमती से लोगों ने स्थानीय मिल्क सोसायटी खोलने का समर्थन किया ! इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान शुभम शर्मा ने की । वहीं सैंकड़ों की तादाद में उपस्थित जनता को विभागीय कर्मचारियों द्वारा सोसायटी के फायदों से अवगत करवाया गया ! इस संदर्भ में सर्वसहमती से ही कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें जया को प्रधान , नीलम को उपप्रधान , बनिता को सचिव वहीं 11 अन्य महिलाओं को सदस्य नियुक्त किया गया ! स्थानीय प्रधान शुभम ने बताया सोसायटी की मांग बहुत लंबे समय से थी क्योंकि लोगों को दूध के सरकारी मूल्य और अनेकों स्कीमों के फायदे नहीं मिल पा रहे थे जिसे सपने को आज स्थानीय जनता के सहयोग से सम्पूर्ण कर लिया गया है ! शुभम ने बताया की पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण कर इसका शुभारंभ किया जाएगा और सोसायटी जनता को समर्पित की जाएगी ! वहीं उपस्थित पशु पालन विभाग चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक ने बताया इस प्रकार की सोसाइटी हर पंचायत में आवश्यक है ताकि सरकार और विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ धरातल पर लोगों को मिल सके ! उन्होंने स्थानीय प्रधान शुभम जी और नव नियुक्त कमेटी को बधाई देते हुए आगामी प्रक्रिया के बारे भी जानकारी दी ! स्थानीय जनता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की ग्रामीण जनता इस कार्य से अति प्रसन्न है ! इस मौके पर स्थानीय उपप्रधान देवी सिंह , वॉर्ड पंच राजेंद्र और नीलम , पशु चिकित्सक डा. निशा , इकाई प्रबंधक शबनम अन्य मौजूद रहे !

Related posts

Drunken Teacher:मंडी के सरकारी स्कूल में शराब पीकर आया टीचर, गुनगनी धूप में कुर्सी पर मारता रहा खरार्टे, पूछा तो बोला-आप भी सो जाओ

Admin

टिक्कन पुलिस को झाड़ियों में मिली अनजान व्यक्ति की लाश

Admin

बच्चों को पढ़ा रही थी टीचर, अचानक पहुंच गया तेंदुआ , शिक्षिका की इस सूझबूझ से बची बच्चों की जान !

Admin

Leave a Comment