August 18, 2026
Mandi

कर्ज लेकर घी पीने का काम कर रही कांग्रेस सरकार: विनोदअव्यवस्था का प्रदेश में चल रहा आलम

मंडी:हिमाचल प्रदेश में जब संस्थान बंद है, विकास कार्य बंद है तो कांग्रेस सरकार किस बात का केंद्र सरकार से करोड़ों रुपए का कर्ज ले रही है। ऐसे में सरकार अगर इसी तरह से कर्ज लेती रही तो कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता पर हजारों करोड रुपए की देनदारी छोड़ जाएगी। कांग्रेस सरकार पर निशाना चाहते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी एवं नाचन विधानसभा के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को आए अभी 10 महीने ही हुए हैं और अब तक 10000 करोड रुपए का सरकार कर्ज ले चुकी है। सरकार आखिर यह पैसा कहां पर खर्च कर रही है। क्योंकि ना तो प्रदेश में विकास कार्य हो पा रहे हैं और ना ही आम जनता को कोई सुविधा मिल पा रही है। बल्कि पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा आम जनता के हितों के लिए जो संस्थान को ले गए थे। वह भी कांग्रेस सरकार आए दिन बंद कर रही है। तो आखिर यह पैसा सरकार कहां खर्च कर रही है। इसका जवाब भी कांग्रेस सरकार को जनता के बीच देना चाहिए। मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी एवं विधायक विनोद कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भी सरकार के द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है और कई कर्मचारी सरकार के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। सरकार ने ना तो कोई नया कॉलेज खोला, ना कोई नया अस्पताल खोला। फिर किस बात का कर्ज सरकार ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जो कर्ज लिया जा रहा है उसकी गति काफी तेज है। अगर ऐसी ही गति सरकार विकास कार्यों में दिखाई होती तो उन्हें आज कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। अब ऐसा लगता है कि सरकार अपनी गारंटी को पूरा करने के लिए कर्ज लेकर घी पी रही है। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Related posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पधर में नमो टी स्टाल कार्यक्रम का किया आयोजन

Admin

15 लाख से चकाचक होगी पधर बाजार की नालियां : हेमंत कुमार महंत

Admin

Mandi news: पंजाब से आए युवकों ने मंडी के पुलघराट में ढाबा मालिक पर चलाई गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

Admin

Leave a Comment