पधर में शाखा के शुभारंभ पर बोले: दीपक गुप्ता
संवाद न्युज एजेंसी।
पधर (मंडी)। एमयु विजन निधि लिमिटेड ने उपमंडल मुख्यालय पधर में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने के मकसद से अपनी नई शाखा स्थापित की है। मंडी जिला में निधि लिमिटेड की यह 25 वीं शाखा होगी। शाखा के माध्यम से स्वरोजगार चलाने वालों की हर संभव आर्थिक मदद घर द्वार पर की जाएगी। शाखा का शुभारंभ व्यापार मंडल पधर के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर ने रीबन काटकर किया। इस मौके पर एमयु निधि लिमिटेड के एमडी मेहर चंद और शाखा प्रबंधक राजीव ठाकुर भी मौजूद रहे। शाखा के उद्घाटन समारोह के दौरान मेहर चंद ने लोगों को बचत निधि के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को उनके घर द्वार पर बचत निधि के माध्यम से हर मुमकिन सुविधा देने का भी भरोसा दिया। निदेशक दीपक गुप्ता ने एमयु विजन की उपलब्धियों और विशेषताओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने शाखा में अपने खाते खोलने और किसी भी प्रकार के ऋण लेने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर ने व्यापारियों और स्वयं सहायता समूहों से बचत निधि में अपने खाते खोलने और कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। शाखा के शुभारंभ अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान ने अपना खाता भी खोला। इस मौके पर टैक्सी ऑपरेटर युनीयन के सभी सदस्य, जीप युनीयन के पदाधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य, महिला मंडल की प्रधान पुष्पा देवी, विशाल, संजय कुमार, प्रेम सिंह, बबली, कृति ठाकुर, पूजा, किरणा देवी भी उपस्थित रही।
फोटो संबंधित समाचार।
