May 2, 2026
Mandi

पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार का जताया आभार

द्रंग की आठ सड़को पर खर्च होंगे 118.31 करोड़ रुपये खर्च

पधर

हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की पीएमजीएसवाई की सड़कों की अपग्रेडेशन के लिए 2643.01 करोड़ रुपये की धन राशि स्वीकृति की है । जिसमे द्रंग विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़को के लिए 118. 31करोड़ रुपये खर्च कर सड़को को चकाचक किया जाएगा । इस राशि को स्वीकृत करने के लिए द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का धन्यवाद किया है ।

उन्होंने कहा कि जब वे द्रंग के विधायक थे तो उस वक्त उन्होंने विधायक प्राथमिकता में इन सड़को को डाला था क्योंकि इन सड़कों की हालत बहुत दयनीय थी और लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था । वही अब इन सड़कों की अपग्रेड्सन के लिए केंद्र से धनराशि स्वीकृत कर दी है ।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द इन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि सड़को का कार्य समय अबधि पर किया जा सके ।

उन्होंने कहा कि पनारसा – कोट-ढल्यास सड़क पर 28.18 करोड़ , नगवाई- बालू सड़क 16 करोड़ ,पनारसा – सोझा- राहड़ी सड़क पर 12.20 करोड़ , पधर -हरड़गलू सड़क 5.49
कटिन्डी – झटिगरी सड़क 25.48करोड़ , पण्डोह -नागधार सड़क 6.30 , नागधार – शिवा सड़क 7.66 , नेरी- बिहनधार सड़क पर 17 करोड़ रुपये खर्च किये जायँगे । जिसके लिए धन राशि देने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया है ।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत को विधायक निधि के तौर पर करोड़ो रूपये की धन राशि दी है जिस कारण पंचायतों का अथाह विकास हुआ है जबकि आज तक इतनी धनराशि पंचायतों में स्वीकृत नही हुई थी ।

Related posts

कांग्रेस ने उद्घाटन पटिका में लगा दिया हारे हुए नेता नाम , मोहन सिंह ठाकुर

Admin

नुक्कड नाटकों से बताए जा रहे आपदा में बचाव के तरीके

Admin

24 जून से मंडी का धनदेव कुवैत में लापता, परिजनों ने कंगना रनौत से लगाई मदद की गुहार

Admin

Leave a Comment