21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Baijnath

किशोरी लाल ने बरसात से प्रभावित परिवारों में वितरित की राहत*


बैजनाथ 26 अगस्त (ब्यूरो रिपोर्ट)

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बरसात से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत भी प्रदान की और सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
शनिवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के करनार्थू पहुंचने के लिये उन्होंने लगभग 2 किलोमीटर पैदल रास्ता तय किया। उन्होंने गांव में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से भेंट की। उन्होंने ग्राम पंचायत फटाहर के करनार्थु में धर्म सिंह सुपुत्र सफरा राम के मकान के क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 10 हजार रूपये दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आप के साथ खड़ी है।
उन्होंने इस अवसर पर 9 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने बाली दियोल से ततवानी वाया करनार्थू, सराजडा तक बन रही सड़क के कार्य का निरक्षण भी किया।
इसके उपरान्त सीपीएस ने ग्राम पंचायत जण्डपुर में वार्ड एक में देश राज पुत्र गीगा राम मकान के क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 5 हजार रूपये दिए।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता विद्युत बोर्ड बैजनाथ द्वारा 25000/- और अरुण कुमार भट्टू निवासी द्वारा 21000/- रूपये के चैक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए मुख्य संसदीय सचिव को भेंट किये।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, तहसीलदार बैजनाथ हरीश कुमार , रविंद्र शर्मा , चंदन कुमार , अजय गोड , प्रीतम चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News :राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर मंथन

Admin

विधायक किशोरी लाल ने 57 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का किया लोकार्पण

Admin

Baijnath News: पिछले लगभग 10 दिनों से जालसू जोत से ग़ायब विक्रम की तलाश में सिर्फ़ मिली एक चीज़ — सवाल ये है, क्या ये सुराग़ है या चेतावनी?

Admin

Leave a Comment