21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News : जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारियों की यूनियन का गठन, सहिल सिंह बने अध्यक्ष

बैजनाथ, 3 अक्टूबर 2025: लोक निर्माण विभाग (PWD) रेस्ट हाउस, बैजनाथ में आज इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष (INTUC) श्री सुरेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व ब्लॉक उपाध्यक्ष (INTUC) श्री सोनू कुमार ने निभाया।

इस बैठक में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर तथा मल्टी पर्पज वर्कर श्रेणी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। INTUC के पैरा यूनियन स्टेट प्रेसिडेंट श्री अंकुश शर्मा द्वारा बुलाई गई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पैरा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत संगठन का निर्माण करना था। चर्चा के दौरान कर्मचारियों ने विभागीय समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और एकजुटता का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया, जो अब पैरा कर्मचारियों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे:

  • अध्यक्ष (President): साहिल सेठी
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Sr. Vice President): गुरमीत सिंह
  • उपाध्यक्ष (Vice President): सौरभ स्याल
  • सचिव (Secretary): सचिन, रितेश, ऋतिक
  • वित्त सचिव (Financial Secretary): अभिषेक बित्तु
  • मीडिया प्रभारी (Media Convener): अभिषेक बैरी

चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों के वेतनमान, पदोन्नति और कार्यस्थल सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सक्रिय रहेंगे। श्री सुरेश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा, “यह यूनियन पैरा कर्मचारियों की आवाज बनेगी और उनके न्यायपूर्ण अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।”

बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने विभागीय हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प दोहराया। यह गठन क्षेत्र के पैरा कर्मचारियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

Baijnath Mahashivratri: बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, सोनू बने ‘बैजनाथ केसरी’

Admin

बारिश ने धो डाली बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या।

Admin

Mahashivratri Baijnath: बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास तेज : विधायक किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment