25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

Mandi News: निजी बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, सिर पर चोट के निशान, पैसों का बैग गायब; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 9 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सौली खड्ड के पास एक निजी बस के कंडक्टर का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रविंद्र उर्फ रिंकू (36 वर्ष), निवासी गांव बगलयारा लंबाथाच (मंडी) के रूप में हुई है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि पैसों से भरा बैग, जैकेट और जूते गायब हैं। परिजनों ने इसे स्पष्ट रूप से हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि रविंद्र की हत्या कर शव को खड्ड में फेंका गया।

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र अपनी ड्यूटी पूरी कर मंडी पहुंचा था और उसके पास पैसों से भरा बैग व अन्य सामान था। वह अपने दो साथियों के साथ था, जिनमें एक चालक भी शामिल है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने औंधे मुंह पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच में खुलासा हुआ कि सीसीटीवी में रविंद्र के दोनों साथी अलग-अलग दिशाओं में जाते दिख रहे हैं। पुलिस इन दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। मृतक के जीजा घनश्याम, पिता नंद लाल और अन्य परिजनों ने बताया कि रविंद्र के पास काफी नकदी थी, जो गायब है। उन्होंने संदेह जताया कि लूट के इरादे से हत्या की गई और शव को खड्ड में फेंक दिया गया।

हालांकि, पुलिस ने मृतक का कुछ सामान (जैकेट, जूते आदि) घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध मौत का दर्ज किया गया है, लेकिन परिजनों की शिकायत पर हत्या के एंगल से भी पड़ताल हो रही है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Related posts

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हिमांचल वासियों के लिए पीएम आवास योजना में 9655 मकान स्वीकृत करना जरुरतमंदो के लिए वरदान : राकेश जम्वाल

Admin

हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

Admin

Mandi: मंडी में चिट्टे के 3 मुख्य सरगना गिरफ्तार, आरोपियों से 22.3 ग्राम चिट्टा भी बरामद

Admin

Leave a Comment