प्रदेश में बेघरों को घर बनाकर देगी केंद्र की बीजेपी सरकार: राकेश जम्वाल
जिया से मणिकर्ण सड़क पर खर्च होंगे 38 करोड़ 68 लाख रुपए
मंडी:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से बेघर हुए लोगों को अब पीएम आवास योजना के तहत 9655 मकान स्वीकृत किए गए हैं और इससे हिमाचल प्रदेश में लोगों को काफी मदद मिलेगी। जिला मंडी की ही अगर बात करें तो यहां पर इस योजना के तहत 2513 मकान स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा अन्य जिला में भी लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा। इससे पता चलता है कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार हिमाचल के लोगों को राहत देने में जुटी हुई है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि मंडी जिला में 1619 आशिक और 894 घर पूरी तरह से तबाह हुए हैं। ऐसे में अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल के आपदा प्रभावितों के लिए 9655 मकान स्वीकृत किए गए हैं। राकेश जम्वाल का कहना है कि अब 30 नवंबर से पहले ऑनलाइन ऐप के जरिए सर्वे किया जाएगा और इसके लिए पंजीकरण किया जाएगा तथा 14 दिसंबर तक इस पूरी योजना को स्वीकृति दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के आने के बाद से ही लगातार करोड़ों रुपए की राहत राशि केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल को दी गई है और अब पीएम आवास योजना के तहत भी बेघर को आवास उपलब्ध करवाया जाएगा।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि इसके अलावा जिला कुल्लू के जिया मणिकरण सड़क की मरम्मत के लिए भी केंद्र सरकार ने विशेष प्रयास किया है और 38 करोड़ 86 लाख रुपए के धनराशि जारी की गई है। इस धनराशि से अब जिया से लेकर मणिकरण तक सड़क की मरम्मत होगी और यहां के पर्यटन कारोबार को भी इससे फायदा मिलेगा।
राकेश जम्वाल ने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता इसका श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं को देकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते है , लेकिन सच्चाई यह है कि यह राशि सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत जारी हुई है और इस बारे में केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिया से मणिकरण सड़क बरसात के दिनों में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ था और यहां का पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हुआ था, मगर अब यह धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और इसे पूरी सड़क की मरम्मत की जाएगी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन कारोबार को भी इसका फायदा मिल सके। कांग्रेश की सरकार आज हिमांचल में नाकाम साबित हो गयी है । अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर व प्रदेश सरकार ,केन्द्र सरकार के द्वारा किये गए सहयोग के लिए धन्याबाद ना करके केंद्र सरकार पर अनाप सनाप बयानवाजी कर रही है । प्रदेश सरकार अपने दायित्य से भागने का काम कर रही है । आने बाले समय मे हिमांचल की जनता इस प्रदेश की झुठी सरकार को सबक सिखाएगी ।
