20.6 C
Baijnath
April 20, 2026
Mandi

Himachal : हिमाचल में पर्यटकों की अश्लील हरकतें, पुलिस ने काटा चालान

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में एक बार फिर कुछ पर्यटकों ने मर्यादा की हदें पार कीं। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर-तरोट सड़क पर एक बाहरी राज्य की निजी पर्यटक कार में सवार एक जोड़े की अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में जोड़ा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर आपत्तिजनक हरकतें करता दिखा, जो न केवल शर्मनाक है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन है। यह वीडियो एक स्थानीय वाहन चालक ने शूट किया, जो इनकी कार के पीछे चल रहा था।

वायरल वीडियो के बाद सुंदरनगर पुलिस तुरंत हरकत में आई और गाड़ी की पहचान कर ली। पुलिस ने कार मालिक पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन, असभ्य व्यवहार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के लिए 4000 रुपये का ऑनलाइन चालान जारी किया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन मर्यादा के साथ।

चलती गाड़ी में रील बनाना पड़ा महंगा

एक अन्य घटना में कांगड़ा के एनएच-503 पर ढलियारा के पास नैहरनपुखर में एक युवक-युवती को चलती गाड़ी से बाहर झुककर रील बनाते देखा गया। इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का 3000 रुपये का चालान काटा। चालान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (लापरवाह ड्राइविंग) और 177 (सामान्य उल्लंघन) के तहत किया गया। देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो रही हैं, जिस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

हिमाचल पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक मर्यादा को बनाए रखने के लिए ऐसी हरकतों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बल्ह स्कूल के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Admin

भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग जिला मंडी के जिला सयोंजक देवेन्द्र कुमार राणा ने उतारी अपनी टीम

Admin

MAHASHIVRATRI 2025: जानिए क्या है छोटी काशी मंडी की शिवरात्रि महोत्सव की कहानी?

Admin

Leave a Comment