September 16, 2026
Mandi

Mandi: मंडी में चिट्टे के 3 मुख्य सरगना गिरफ्तार, आरोपियों से 22.3 ग्राम चिट्टा भी बरामद

मंडी: हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है. जिसकी चपेट में प्रदेश का युवा वर्ग आ रहा है. आए दिन पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ कर नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. ताजा मामला मंडी जिले का है. यहां चिट्टे की सप्लाई करने वाले तीन मुख्य सरगनाओं को मंडी पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है. मंडी की एसआईयू टीम ने चिट्टा तस्करी के तीन आरोपियों से 22.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू की टीम ने शहर के साथ लगते तल्याड़ के पंधियू में दबिश दी और तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया. आरोपियों से पुलिस ने 22.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया. चिट्टा तस्करी में पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान हरनाम सिंह निवासी मंडी शहर, हितेश कुमार निवासी रंधाड़ा शहर और हंसराज निवासी जोगिंदर नगर के तौर पर हुई है.

आज कोर्ट में पेश होंगे तीनों आरोपी

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया, “ये तीन आरोपी लंबे समय से चिट्टे की सप्लाई कर रहे थे. पुलिस भी काफी अरसे से इन पर नजर बनाए हुए थे. रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू की टीम ने कार्रवाई की और इन तीनों आरोपियों को चिट्टे के साथ धर दबोचा. तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर आगामी पूछताछ की जाएगी.

Related posts

हिन्दोस्तान साल्ट लिमिटिड द्रंग और सेवा आश्रय संगठन द्रंग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Admin

जोनल हास्पिटल में शुरू हुए महिला रोगों के दूरबीन विधि से आप्रेशनस्त्री रोग विशेषज्ञों ने अभी तक सफलतापूर्व किए तीन आप्रेशनइससे पहले मेडिकल कालेज या फिर नीजि अस्पतालों का करना पड़ता था रूख

Admin

पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार का जताया आभार

Admin

Leave a Comment