22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Hamirpur

Hamirpur: हमीरपुर में मिल रहा सबसे महंगा पहाड़ी मशरूम, सर्दियों में बढ़ी गुच्छी की डिमांड

हमीरपुर: इन दिनों हिमाचल प्रदेश की सबसे महंगी सब्जी पहाड़ी गुच्छी की हमीरपुर में जमकर डिमांड हो रही है. हालांकि गुच्छी की सब्जी हिमाचल के ऊपरी इलाकों खासकर ठंडे क्षेत्रों में होती है, लेकिन अब हमीरपुर के गांधीचौक में भी लोगों को गुच्छी की ये सब्जी मिल रही है. हमीरपुर में ये गुच्छी 900 रुपए प्रति 50 ग्राम के हिसाब से बिक रही है. वहीं, बाजार में इसकी कीमत 18 हजार से 20 हजार प्रति किलोग्राम तक है. इतनी महंगी सब्जी होने के बावजूद हमीरपुर में गुच्छी की डिमांड बहुत ज्यादा है और लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

हमीरपुर के स्थानीय दुकानदार रिशु ने बताया, “दुकान में किन्नौर से गुच्छी मंगवाई गई है. इसकी डिमांड बहुत बढ़ गई है. पहले गुच्छी के लिए लोगों को हमीरपुर से बाहर पहाड़ी क्षेत्रों में जाना पड़ता था, लेकिन अब हमीरपुर में गुच्छी दुकान पर उपलब्ध है. जिसे 900 रुपए प्रति 50 ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, खासकर सर्दियों के मौसम में बहुत अच्छी रहती है.”

लोगों को पसंद आई गुच्छी की सब्जी

वहीं, दुकान पर गुच्छी खरीदने पहुंचे एक युवक ने बताया कि गुच्छी की सब्जी बहुत अच्छी होती है. युवक ने बताया कि वो अक्सर इससे पहले वो चंबा और किन्नौर में गुच्छी की सब्जी लेने के लिए जाते थे, लेकिन अब हमीरपुर में ही उन्हें ये सब्जी दुकान पर मिल जा रहा है. युवक ने कहा कि गुच्ची कैंसर की बीमारी में भी लाभदायक होती है और हार्ट और ब्लड के लिए भी बहुत अच्छी है. सर्दियों के मौसम में इसे जरूर खाना चाहिए.

इन इलाकों में उगती है गुच्छी

गुच्छी एक प्रकार का मशरूम है, जो कि सिर्फ हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है. इसे पहाड़ी सब्जी के नाम से जाना जाता है. गुच्छी आमतौर पर शिमला, किन्नौर, चंबा, कुल्लू-मनाली और सिरमौर के इलाकों में फरवरी से लेकर अप्रैल तक उगती है. ये प्राकृतिक तौर पर उगती है और काफी कम मात्रा में मिलती है. इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण इसकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है. जिसके चलते बाजार में गुच्छी बहुत ज्यादा महंगी कीमत पर मिलती है.

Related posts

Himachal Pradesh:जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाया वोट चोरी का गंभीर आरोप, सनसनीखेज खुलासे!

Admin

हिमाचल के इस गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, 7 पीढ़ियों पर लगा है श्राप!

Admin

Hamirpur: नादौन में चिट्टे के साथ दबोचे स्कूटी सवार 3 युवक, भोटा में बुजुर्ग से चरस बरामद

Admin

Leave a Comment