35.5 C
Baijnath
June 10, 2026
Hamirpur

15 फरवरी तक करवा लें बिजली मीटर की E-KYC, वरना धोना पड़ेगा सब्सिडी से हाथ

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बिजली बोर्ड द्वारा सभी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाई जा रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 फरवरी तक बिजली बोर्ड को ई-केवाईसी पूरी करने के आदेश दिए हैं. हमीरपुर में भी बिजली बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाई जा रही है. बिजली विभाग हमीरपुर के तहत अब तक करीब 98 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाई जा चुकी है. जिले के दो से तीन बिजली सब डिवीजन में तो सभी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी कर ली है. मगर कुछ जगहों पर अब तक लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है.

जल्द ई-केवाईसी करवाने की अपील

बिजली विभाग हमीरपुर के एसई ई आशीष कपूर ने लोगों से अपील की है, “उपभोक्ता जल्द से जल्द बिजली बोर्ड की ई-केवाईसी करवाएं, ताकि ई-केवाईसी करवाने का टारगेट पूरा किया जा सके. घर पर बिजली का बिल देने आने वाले कर्मचारियों से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.” आशीष कपूर ने बताया कि कई जगहों पर लोग ई-केवाईसी करने वालों का सहयोग नहीं कर रहे हैं. ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे खुद भी ई-केवाईसी करवाने के लिए आगे आएं. उपभोक्ताओं द्वारा कितने बिजली के मीटर लगाए गए हैं, ये जानने के लिए बिजली विभाग द्वारा ई-केवाईसी करवाई जा रही है.

E-KYC करवाने की अंतिम तिथि

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग समेत अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक ली थी. जिसमें मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड को 15 फरवरी तक सभी उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों की ई-केवाईसी पूरी करने के आदेश दिए थे. इसके लिए बिजली बोर्ड को 15 फरवरी तक का समय दिया गया है. 15 फरवरी तक बिजली बोर्ड को सभी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने का टारगेट पूरा करना है. हमीरपुर में भी कई दिनों से ई-केवाईसी करवाने का काम चल रहा है, लेकिन जिन घरों में ई-केवाईसी करवाने के लिए लोग नहीं मिल पाए थे, उन्हें अब बिजली बोर्ड के ऑफिस जाकर ई-केवाईसी करवानी पड़ेगी.

नहीं करवाई E-KYC तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

बता दें कि प्रदेश सरकार ने बिजली मीटर की ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की है. अगर तब तक कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो उस उपभोक्ता को एक मीटर पर मिलने वाली 125 यूनिट फ्री बिजली से भी हाथ धोना पड़ेगा. कई उपभोक्ताओं के घर पर बहुत सारे बिजली के मीटर लगे हैं. इनमें से सिर्फ एक ही मीटर की ई-केवाईसी होगी और ई-केवाईसी वाले मीटर पर ही उपभोक्ता को 125 रुपए फ्री यूनिट बिजली मिलेगी.

E-KYC करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड
राशन कार्ड
बिजली का कोई भी पुराना बिल जिस पर कंज्यूमर आईडी हो.
आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी जरूरी है.
इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ई-केवाईसी पूरी होगी.

Related posts

बीजेपी नेता ने ‘गलत’ जगह महफिल लगा कर शुरू कर दी पार्टी, पुलिस की पड़ गई रेड

Admin

वृंदावन से हमीरपुर आ रही HRTC बस की चाबी ले भागा कार सवार

Admin

शराब के नशे में युवक ने वीडियो कॉल पर परिवार को कहा अलविदा, फिर फंदे से लटककर दी जान

Admin

Leave a Comment