22.7 C
Baijnath
June 2, 2026
Hamirpur

Murder : जमीनी विवाद में भतीजे ने कर दी चाची की हत्या

शाहतलाई। नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-7 (सेऊ) में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने अपनी ही चाची की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी भतीजे और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जहां मकान के साथ ही इस वारदात को अंजाम दिया। तलाई थाना पुलिस ने मृतक महिला के दामाद के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में दामाद जीवन कुमार निवासी गांव छपरोह डाकघर हरसौर तहसील बड़सर हमीरपुर ने बताया कि शनिवार को वह तलाई स्थित अपने ससुराल आया था। शाम को उसकी पत्नी वीना देवी, साली भुट्टो देवी, सास रोशनी देवी अपने मकान के साथ बीड़ पर खरपवार की साफ-सफाई कर रहीं थी। उसी समय ताया ससुर प्रकाश चंद ने उन्हें पत्थर मारना शुरू कर दिया। वह चीखने चिल्लाने लगीं तो पीछे से ताया ससुर का बेटा दलीप सिंह लोहे की रॉड लेकर आया और उससे सास के सिर पर मार दी। सीर पर लोहे की रॉड के वार से सास वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। सास के साथ उसकी पत्नी बीना देवी और साली को घायल अवस्था में गाड़ी में डालकर इलाज के लिए अस्पताल बरठीं लेकर गया तो रास्ते मे सास ने दम तोड़ दिया। बरठीं अस्पताल में चिकित्सक ने सास रोशनी देवी को मृत घोषित कर दिया।

रविवार को पुलिस द्वारा महिला का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जर्जर मकान, कड़ाके की ठंड में टेंट में रहने को मजबूर हुआ परिवार, सुक्खू सरकार से लगाई मदद की गुहार

Admin

सीएम अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर अनुराग ठाकुर का निशाना

Admin

दियोटसिद्ध मंदिर के रोट में खोट! पहले बकरों की नीलामी में धांधली, अब प्रसाद के सैंपल फेल

Admin

Leave a Comment