25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

सेवार्थ विद्यार्थी जोगिंदर नगर इकाई ने स्यूरी में रोपे 260 पौधे।

विकासार्थ विद्यार्थी की जोगिंदर नगर इकाई ने पूरे प्रदेश भर में लिए गए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज स्यूरी में पौधा रोपण कार्यक्रम किया।
मुख्यतिथि शांति स्वरूप जी ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और हमें इस बात का गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के कार्यकर्ता रहे हैं उन्होंने अपने महाविद्यालय के दिनों को याद किया और कहा हम भी इसी प्रकार से महाविद्यालय में सक्रिय रहते थे और अनेको अन्य कार्य करते थे।
विशिष्ट अतिथि विशाल ठाकुर जी ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी हर बर्ष पौधारोपण जैसे कार्यक्रम करती रही है । सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष पूरे प्रदेश भर में 73000 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे । जोगिंदर नगर इकाई अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने बताया ऐसे आने वाले वर्षों में हम ऐसे पौधारोपण जैसे कार्यक्रम करते रहेंगे तो ऐसे हमारा निवेदन जनमानस से भी है कि अपने घरों में पौधे लगाएं तथा पर्यावरण का संरक्षण करें। और आने वाले वर्षों में जनमानस से हमारा निवेदन है की पर्यावरण को बचाने में हमारी मदद करें।

Related posts

गरलोग स्कूल में अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही वाधित

Admin

उरला के देव पब्लिक स्कूल के समीप एक्सीडेंट

Admin

जोगिंद्रनगर बस स्टैंड के वाटर कूलर से वायरस की तरह फैले पीलिया ने ली 6 लोगों की जान

Admin

Leave a Comment