31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Mandi

गर्भवती देशी , स्वदेशी गाय के लिए प्रदेश सरकार ने चलाई राशन योजना

पधर

पशु चिकित्सा अधिकारी पधर दीपक वर्मा ने बताया कि गर्भवती देशी /स्वदेशी गाय के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष मे उपमंडल पधर के 120 परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है । सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवार इस योजना का लाभ उठा सकत है l

उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के बीपीएल श्रेणी के परिवार जो देसी /स्वदेशी गाय पालते हैं उनको गाय की गर्भावस्था के अंतिम तिमाही के दौरान 3 महीने के लिए अधिकतम 2 गाय के लिए 50% अनुदान पर 3 किलोग्राम/ प्रति दिन/ प्रति पशु राशन प्रदान किया जाएगा

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूध उत्पादन में वृद्धि करके किसानों को अधिक आर्थिक लाभ प्रदान करना, बीमारियों और कुपोषण से मुक्त स्वस्थ बछड़ों का जन्म सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि जो इस योजना के लिए आवेदन करेंगे उनके आवेदन की सत्यापन भी किया जाएगा और सत्यापन करने पर जो सही पाए जाएंगे उसी के आधार पर इस योजना की क्रियावन विभाग के द्वारा किया जाएगा
दीपक वर्मा ने पात्र व्यक्तियों का आह्वान किया कि वे ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते है ।अधिक जानकारी के लिए उपमंडल के पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय , थलटूखोड़, सुधार ,पाली, पधर,में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

मां हिमरी गंगा टैक्सी ऑपरेटरों की पधर में 1 दिसम्बर को होगी बैठक : विकास कटोच यरफ मोंटू

Admin

उरला में ट्रक को निकालने में तीन क्रेनों का  लिया सहारा

Admin

हिमाचल की बेटी ऋचा शर्मा ने वियतनाम में जीता हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल अवार्ड

Admin

Leave a Comment