September 5, 2026
Mandi

उरला के देव पब्लिक स्कूल के समीप एक्सीडेंट

पधर

हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग में टमाटर से भरा एक ट्रक सड़क धंसने से करीब चालीस मीटर नीचे खेतों में लुढ़क गया। गनीमत रही कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक नीचे की ओर खेतों में पेड़ से टकराने बाद धीमी गति से खेतों में गिर। जिससे जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ। अन्यथा यहां बड़ा हादसा घटित हो सकता था। ट्रक चालक को जरा भी खरोंच तक नही आई। जबकि साथ मे सवार एक अन्य युवक को आंशिक चोटें आई हैं। जिसे सिविल अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा एनएच में जबरदस्ती ओवरटेक कर रहे कार चालक को बचाने के चलते हुआ। ट्रक चालक अरुण कुमार कांगड़ा जिला के इंदौरा का रहने वाला है।
पधर पुलिस ने घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

Mandi: जोगिंद्रनगर में पुल से नदी में कूदी महिला, बचाव अभियान जारी

Admin

इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने किया हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण

Admin

समाज सेवी शंकर ठाकुर ने माता कांढ़ी घटासनी मेले में दिए एक लाख रुपए नगद

Admin

Leave a Comment