23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

उरला के सास्ती का शिवम नवोदय के लिए चयनितफ़ाइल


पधर(मंडी)। पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के सास्ती गांव के मेधावी छात्र शिवम कटारिया का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के लिए हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्र के चयन से गांव में खुशी की लहर है। शिवम ने हाल ही में भारतीय मॉडल स्कूल पधर से पांचवी कक्षा उतीर्ण करने बाद नवोदय की परीक्षा दी थी।
मेधावी छात्र के पिता मान सिंह भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में बतौर चालक सेवारत हैं। जबकि माता सीता देवी गृहणी हैं।
भारतीय मॉडल स्कूल के चेयरमैन यूएस चौहान, माइंड ऑपरेशन अकादमी निदेशक राम प्रकाश ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज और पंचायत प्रधान ममता मित्तल ने मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को बधाई दी है।

Related posts

कटिन्डी – झटिगरी सड़क की अपग्रेडेशन पर पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का जताया आभार

Admin

द्रंग महिला भाजपा उपाध्यक्ष बनी समना ठाकुरमीना ठाकुर ने किया कार्यकारिणी में विस्तार

Admin

कुलविंदर बिल्ला के गानों पर झूमी मंडी, तीसरी स्टार नाइट में पंजाबी गायक ने मचाया धमाल

Admin

Leave a Comment