August 18, 2026
Mandi

शिक्षा खण्ड द्रंग द्वितीय के तीन बच्चों का जवाहर नवोदय के लिए हुए चयन

पधर

शिक्षा खण्ड द्रंग द्वितीय के तहत चौहारघाटी की तीन प्राथमिक पाठशाला के तीन बच्चों का जवाहर नवोदय स्कूल के लिए चयन हुआ है जिस कारण घाटी में खुशी की लहर है ।

प्राथमिक पाठशाला थलटूखोड की अलका ठाकुर , ग्रामन स्कूल की समृद्धि राठौर और खरयान स्कूल का प्रिंस ठाकुर का जवाहर नवोदय स्कूल के लिए चयन हुआ है ।

बच्चों के चयन को लेकर द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर , धमच्यांन पंचायत के उपप्रधान नरेश बंटा , खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्रंग प्रीथी पाल वर्मा , खंड स्त्रोत समन्वयक पधर अशोक कुमार ने समस्त चयनित छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों तथा सभी अध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
आपको बता दे कि ग्रामन स्कूल से पिछले तीन वर्षों से एक बच्चे का चयन नवोदय के लिए लगातार हो रहा है ।

Related posts

नशा एवं सोशल मीडिया दुष्प्रभाव एवं रोकथाम सहित करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

Admin

दिल्ली बॉर्डर पर मंडी से आ रही HRTC बस पर हमला, शीशे तोड़े, चालक घायल

Admin

पहले से ही शादीशुदा और एक बेटे का पिता था आरोपी, लेकिन निशा इन सब बातों से थी अंजान।

Admin

Leave a Comment