26.6 C
Baijnath
April 23, 2026
Dharamshala

आजाद चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा और राकेश चौधरी पर BJP की कार्रवाई , 6 साल के लिए किया निष्कासित

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में बगावत करने वाले दो नेताओं पर भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है. पूर्व की सरकार में मंत्री रहे रामलाल मारकंडा और राकेश चौधरी को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. लाहौल-स्पीति में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रवि ठाकुर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति से टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर गए हैं. जिसको देखते हुए भाजपा ने अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. भाजपा के बड़े नेताओं ने हालांकि रामलाल मारकंडा को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन वह चुनाव लड़ने की जिद पर ही अड़े रहे.

वहीं, दूसरी तरफ धर्मशाला से राकेश चौधरी पर भी भाजपा ने कार्रवाई की है. 2022 में राकेश चौधरी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे, जो की सुधीर शर्मा से हार गए थे. वहीं, अब जब दोबारा से वहां पर उपचुनाव हो रहे हैं तो भाजपा ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए सुधीर शर्मा को टिकट दी है. ऐसे में राकेश चौधरी ने अपनी पार्टी से बगावत कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरा है. वही नामांकन वापस लाने की आज अंतिम तिथि है. भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा इन दोनों नेताओं से बात की गई, लेकिन यह दोनों नेता को मनाने में भाजपा कामयाब नहीं हो पाई. जिसके चलते भाजपा ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Related posts

Rahul Gandhi पर दर्ज FIR की CM सुक्खू ने की निंदा, पढ़ें क्या बोले मुख्यमंत्री

Admin

हिमाचल में इस दिन से मौसम फिर बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी और अंधड़ चलने की संभावना

Admin

मंडी में चल रही शूटिंग, बीजेपी नेता लिख रहे स्क्रिप्ट; जयराम कर रहे डायरेक्शन: सीएम सुक्खू

Admin

Leave a Comment