19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

कंगना ने खुद को बताया डाकिया, कहा-केंद्र सरकार तक पहुंचाऊंगी लोगों की समस्याएं

मैं आपका डाकिया हूं और यही मेरा काम होगा। लोगों की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाऊंगी और आपकी एक बेहतरीन डाकिया बनकर दिखाऊंगी। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने जिला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर एक पाेस्ट डालते हैं और पूछते हैं आपकी क्या सहायता कर सकते हैं। जब जनता ने अपनी समस्या उन्हें बताई और मुख्यमंत्री से इस काम को करवाने की अपील की तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं कोई डाकिया हूं। कंगना ने कहा कि क्या उन डाकिया भाई का कोई आत्मसम्मान नहीं है, क्या वह रोज मेहनत करके अपना परिवार नहीं चला रहे हैं। डाकिया होना तो एक बहुत सम्मान की बात है।

कंगना रणौत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के कुशासन से पीड़ित है। यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भी एक पहाड़ी बेटी हूं। पगडंडियों व ऊबड़-खाबड़ रास्ते से कई किलोमीटर का लंबा रास्ता तय कर स्कूल जाते थे लेकिन वे बातें पुरानी हैं। भरमौर में इन्होंने जो स्थिति बना कर रखी है, मुझे नहीं लगता कि हम 2024 में जी रहे हैं। आज भी कई गांवों में गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों को पालकियों में सड़क तक पहुंचाया जाता है। क्या इस तरह की स्थिति देख इन कांग्रेसियों को दर्द नहीं होता, इनका दिल रोता नहीं है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपका वोट ही आपकी ताकत है। अपने एक वोट को कभी कम नहीं समझना है। आपका यह वोट विकास के लिए और देश की उन्नति के लिए है।

Related posts

हिमाचल में NRI महिला से दुष्कर्म का मामला: तिब्बती नागरिक पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

Admin

नेपाल के अमन थापा ने पहला, भारत ने जसवंत रहे दूसरे स्थान परपैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप पहले दिन 66 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Admin

Winter Session:हिमाचल में अब सरकारी कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी, सुक्खू सरकार ने बदला नियम

Admin

Leave a Comment