September 16, 2026
Dharamshala

हिमाचल में बीजेपी का मिशन लोटस फेल,कैंडिडेट बदलने पर कर रही विचार

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मैदान में उतरते से पहले हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress)ने एकजुटता दिखाई है और आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव मैदान में बीजेपी को शिकस्त देने का ऐलान किया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में बीजेपी( BJP) पर निशाना साधा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का मिशन लोटस फेल हो गया है और लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि जनता बिकाऊ लोगों को चुनाव में सबक सिखाएगी। बीजेपी ने लोकतंत्र का अपमान कर चोर दरवाजे से सरकार हथियाने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिली। देवभूमि के लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं।

बीजेपी ने केवल रोड़े अटकाने का काम किया
सीएम सुक्खू (CM Sukhu)ने अपने 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को को गिनाते हुए कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को बीजेपी ने बिगाड़ा, जिसमें कांग्रेस सरकार ने सुधार किया। सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां 15 महीने में आई जिससे सरकार ने लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदा और बीजेपी द्वारा पैदा किया राजनीतिक संकट जिसका बखूबी सामना किया। बीजेपी ने केवल रोड़े अटकाने का काम किया और महिलाओं के 1500 रुपए भी रुकवाए। सरकार को गिराने का बीजेपी ने प्रयास किया और एक राज्यसभा सीट कांग्रेस से चुराई है। बिकाऊ नेता जन सेवक नहीं हो सकते। चार लोकसभा सीट (four loksabha seats)के साथ छ विधान सभा उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। 1 जून को जब परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। कांग्रेस ने शिक्षित प्रत्याशी ने दिए हैं जो मुद्दो पर बात करेंगे, इस तानाशाही ताकत को हारने की शुरुआत हिमाचल से होगी।
सरकार को अब कोई खतरा नहीं
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का हिमाचल में मिशन लोटस फेल हो गया है और बीजेपी अपने चक्रव्यूह में फंस गयी हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों को देखकर अब बीजेपी कैंडिडेट बदलने पर विचार कर रही है। हिमाचल में सरकार को अब कोई खतरा नही है लोकसभा चुनाव में जीत का चौका और विधान सभा उपचुनाव में छक्का लगेगा। सरकार पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी।

Related posts

कंगना ने खुद को बताया डाकिया, कहा-केंद्र सरकार तक पहुंचाऊंगी लोगों की समस्याएं

Admin

हड्डियों को मजबूत करता है सुखा अंजीर

Admin

शिमला: आपसी रंजिश के चलते कर दिया दोस्त का कत्ल, फिर गुफा मेंं छिपा दी लाश

Admin

Leave a Comment