22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Dharamshala

शिमला में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत, 2 घायल

जिला शिमला के ठियोग उपमंडल के क्यारटू में एक कार खाई में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार (CH 03D-1471) क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान क्यारटू के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ठियोग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से बाहर निकाला।

हादसे में मृतक की पहचान अंकुश (25) पुत्र योगिंदर सिंह निवासी क्यारटू, व अभिषेक (23) पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। घायलों में ललित और दलीप शामिल हैं। जिन्हें ठियोग सिविल अस्पताल से आईजीएमसी (IGMC) रैफर किया गया है। कार को अंकुश चला रहा था।

ठियोग के डीएसपी (DSP) सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दो घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

हिमाचल आने वाले पर्यटकों को होटल बुकिंग पर मिलेगी बंपर छूट, जानिए कब से कब तक है ऑफर?

Admin

प्लास्टिक मुक्त होंगे कांगड़ा के मंदिर – मंदिरों में प्लास्टिक फूलों की जगह लेंगे असल पुष्प

Admin

IPS डा. अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए DGP

Admin

Leave a Comment