January 15, 2026
Dharamshala

हिमाचली बेटी बलजीत कौर की एक और उपलब्धि, नेपाल की सबसे ऊंची लोबुशे चोटी पर फहराया तिरंगा

11 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट )

अगर मन में ठान लिया जाए तो कठिन से कठिन कार्य में अवश्य कामयाबी हासिल की जा सकती है। कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर ने कर दिखाया है। बलजीत कौर ने नेपाल की सबसे ऊंची चोटी माऊंट लोबुशे ईस्ट पर तिरंगा फहराकर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसकी जानकारी स्वयं बलजीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा है कि आप सभी की दुआओं और प्यार से मैंने यह चोटी फतह की है। इस माऊंट लोबुशे ईस्ट चोटी की ऊंचाई 6119 मीटर है। बलजीत कौर नेपाली समयानुसार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर इस चोटी पर पहुंची। बलजीत कौर के साथ कर्मा शेरपा भी इस अभियान में उनके साथ रहे।

पुरानी साथी सविता कांसल को किया याद

बलजीत कौर ने अपने चढ़ाई के दौरान अपनी पुरानी साथी दिवंगत सविता कांसल को याद किया। उन्होंने सविता कांसल का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हां, हम चढ़ गए। हे बड्डी, क्या तुम्हें याद है कि हम माऊंट एवरैस्ट पर जाने से पहले 2021 में माऊंट लोबुशे ईस्ट पर चढ़े थे। यहां देखों आज हम दोनों हैं, लेकिन इस बार रास्ते में बहुत बर्फ है, जिससे इस खूबसूरत चोटी पर चढ़ना बहुत मुश्किल है। मैं रास्ते में कई बार फिसल गई, लेकिन यह बहुत मजेदार था। आशा है कि तुम स्वर्ग से सब कुछ देख रही हो। तुम्हें बहुत याद करती हूं और तुमसे प्यार करती हूं। मैं अपने किए गए हर वादे को कभी नहीं भूलूंगी और हमेशा उस पर ध्यान केंद्रित करूंगी। हमारे सपने पूरे होंगे।

एक माह के भीतर चढ़ चुकी है 5 चोटियां

सोलन जिला के ममलीग गांव की रहने वाली पर्वतारोही बलजीत कौर आज तक बहुत से पर्वतों की चढ़ाई कर तिरंगे को फहरा चुकी है। बलजीत कौर के नाम कई उपलब्धियां हैं। बलजीत कौर ने एक माह के भीतर ही वर्ष 2022 में लगातार 5 चोटियों की चढ़ाई की थी। गौरतलब है कि वर्ष 2023 अप्रैल में ही भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर का नेपाल की छोटी माऊंट अन्नपूर्णा कैंप से लापता होने का समाचार भी मिला था, जिसके चलते संपूर्ण भारत में उक्त पर्वतारोही की सलामती को लेकर प्रार्थना की गई। अगले ही दिन बलजीत कौर को रैस्क्यू टीम द्वारा रैस्क्यू किया गया था।

Related posts

*तीन रुपए प्रति किलो गोबर खाद खरीदेगी सरकार, कृषि मंत्री बोले, पैकेट बनाकर बागबानों तक पहुंचाएंगे सप्लाई”

Admin

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

Admin

चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड के आरोपियों के ऊपर हो सख्त कार्यवाही

Admin

Leave a Comment