22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Dharamshala

सिरमौर के चूड़धार में फंसी दो विदेशी महिला पर्यटक, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू

11 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट)

नाहन: भारतीय मूल की दो अमेरिकी नागरिक पर्यटकों को सिरमौर जिले के चूड़धार से रेस्क्यू किया गया है. स्थानीय प्रशासन को दो महिलाओं के फंसे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद इन महिलाओं को रेस्क्यू करने के लिए वायुसेना की मदद ली गई. शनिवार सुबह दो चीता हेलीकॉप्टर चूड़धार के पास तीसरी नामक स्थान पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को एयरलिफ्ट किया गया.

डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि “रेस्क्यू की गई दोनों महिला पर्यटकों के चूड़धार के तीसरी में फंसे होने की सूचना शुक्रवार शाम को मिली थी. जिसके तुरंत बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए आवश्यक प्रबंध करने आरंभ किए. रेस्क्यू की गई महिलाओं का नाम रिचा अभय सोनावाने और सोनिया रतन है. दोनों का जन्म भारत में हुआ है लेकिन दोनों ही अमेरिकी नागरिक हैं और दोनों के पास यूएसए का पासपोर्ट है.”

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि “सोनिया रतन नाम की महिला पर्यटक की स्पाइनल सर्जरी हुई है. दोनों महिलाएं ट्रैकिंग के लिए गई थी जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. डीसी के मुताबिक जैसे ही शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इन दोनों महिलाओं के फंसे होने की जानकारी मिली, तुरंत एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था. एसडीएम के साथ पुलिसबल, डॉक्टर और अन्य अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी.”

सुमित खिमटा ने बताया कि लेडी डॉक्टर शालिनी नेगी और मेडिकल टीम रात को ही तीसरी पहुंच गई थी. डॉक्टरों की टीम ने पर्यटकों की स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मेडिकल सेवा प्रदान की. एसडीआएफ की टीम भी शनिवार को तीसरी पहुंच गई थी और शनिवार को उन्होंने दोनों महिलाओं के रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाई.

प्रशासन के मुताबिक महिलाओं की हालत को देखते हुए उन्हें नॉर्मल स्ट्रेचर से लाना मुश्किल था. इसलिये वायुसेना की मदद ली गई और शनिवार सुबह दोनों महिलाओं को वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट किया गया. दोनों महिलाओं को सकुशल रेस्क्यू कर शनिवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचा दिया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

Related posts

Himachal Cloud Burst: खनियारा में बादल फटने से तबाही, मनूणी खड्ड में तीन और श.व बरामद, तीन लापता; पहाड़ी पर फंसे युवक को रेस्क्यू किया गया

Admin

हिमाचल के कांगड़ा में 10 पाकिस्तानी लॉन्ग टर्म वीजा पर सुरक्षित, शॉर्ट टर्म वीजा वालों को 29 अप्रैल तक बाघा बॉर्डर से वापसी का आदेश

Admin

हिमाचल में चि*ट्टे की सप्लायर मां-बेटी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कनाडा भागने की फिराक में थी दोनों

Admin

Leave a Comment