19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

बिलासपुर के जुखाला में तेज रफ्तार ट्रक ने HRTC बस को मारी टक्कर, 10 लोग घायल

जिला बिलासपुर के अंतर्गत जुखाला के घ्याणा के पास एक एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। बस के चालक और परिचालक भी इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय HRTC की यह बस अपने शिमला-जंगलबैरी रूट पर जा रही थी। जब बस घ्याणा पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार को देखकर चालक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी मारकंड पहुंयाया। यहां पर तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को एम्स बिलासपुर में भी रैफर किया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग मौके पर पहुंचे। वहीं, बरमाणा और नम्होल पुलिस भी मौके पर थी। आगामी कार्रवाई जारी है।

Related posts

शिमला के ठियोग में खाई में गिरी कार, परिवार के इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम

Admin

हिमाचल में राशन डिपुओं में रिफाइंड तेल 37 से 42 रुपये महंगा, चने की दाल भी नहीं मिलेगी

Admin

पांगी में स्वयंसेवकों व मिस्त्रियों को दिया जा रहा आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण

Admin

Leave a Comment