30.4 C
Baijnath
May 16, 2026
Health

“देर रात तक जागते हैं? सोने से पहले करें ये 5 योगासन, बिस्तर पर लेटते ही आ जाएगी गहरी नींद!”

अच्छी नींद के लिए योग: बालासन से लेकर शवासन तक, जानें कैसे पाएं गहरी और शांतिपूर्ण नींद

आधुनिक जीवनशैली में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। संतुलित आहार, नियमित वर्कआउट और पर्याप्त नींद के बिना सेहत बिगड़ने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी न होने से अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, खून की कमी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। देर रात तक जागने के प्रमुख कारणों में तनाव और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग शामिल हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए योग एक प्रभावी उपाय है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में, जो अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।

1. बालासन (Child’s Pose)

बालासन शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। यह आसन तनाव कम करने और दिमाग को रिलैक्स करने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे करने के लिए वज्रासन में बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन से लगाएं। हाथों को आगे फैलाकर लंबी सांस लें। इस मुद्रा में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें। सोने से पहले बालासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और अच्छी नींद आती है।

2. सर्वांगासन (Legs-Up-The-Wall Pose)

सर्वांगासन को ‘लेग-अप द वॉल पोज’ भी कहा जाता है। यह आसन नींद लाने में मददगार है। इसे करने के लिए दीवार के सहारे पैरों को ऊपर उठाएं और कुछ मिनट तक इस मुद्रा में रहें। इस दौरान सांस पर ध्यान केंद्रित करें। यह आसन न केवल नींद में सुधार करता है, बल्कि त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

3. सुखासन (Easy Pose)

सुखासन एक ध्यान मुद्रा है, जो मन और मस्तिष्क को शांत करती है। इसे करने के लिए ध्यान की मुद्रा में बैठकर लंबी सांसें लें और छोड़ें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोने से पहले इस आसन का अभ्यास करने से गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

4. शवासन (Corpse Pose)

शवासन योग का सबसे आसान और प्रभावी आसन है, जो पूरे शरीर को गहरी शांति प्रदान करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं और हाथों को शरीर से थोड़ा दूर रखें। हथेलियां ऊपर की ओर रखें और आंखें बंद कर लें। अब अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें। इस मुद्रा में 5-10 मिनट तक रहें। शवासन तनाव दूर करने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में बेहद कारगर है।

नींद के लिए योग के फायदे

  • तनाव और चिंता को कम करता है।
  • मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाता है।
  • शरीर की मांसपेशियों को आराम देता है।
  • नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

सावधानियां

  • योगासन करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें।
  • गर्भवती महिलाएं और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग योगासन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • सोने से दो घंटे पहले मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में रखें और स्क्रीन टाइम कम करें।

अगर आप भी अनिद्रा या नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नियमित अभ्यास से आपको गहरी और शांतिपूर्ण नींद आने में मदद मिलेगी।

Related posts

हार्ट में ब्लॉकेज होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें बचाव

Admin

हड्डियों को मजबूत करता है सुखा अंजीर

Admin

अनुराग सिंह ठाकुर के विशाल नेत्र जांच शिविर में 4311 लोगों ने कराई जांच, 2753 लोगों को दिए गए नंबर वाले चश्मे*

Admin

Leave a Comment