July 19, 2026
Baijnath

बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव 2026 ! पहली बार चुनी जाएगी ‘Queen of Baijnath’, 15 से 19 फरवरी तक भव्य आयोजन

6 जनवरी 2026 बैजनाथ

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित शिवनगरी बैजनाथ में इस बार राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच दिवसीय यह उत्सव 15 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक किशोरी लाल ने अध्यक्षता की। इस बार की खास बात यह है कि महोत्सव में पहली बार ‘मिस बैजनाथ क्वीन’ का चुनाव होगा, जो दिन के समय आयोजित होने वाली गतिविधियों का हिस्सा बनेगा।

बैठक में विधायक किशोरी लाल ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव समाज का साझा पर्व है और इसे राजनीति से ऊपर उठकर सभी को मिलकर मनाना चाहिए। यह लोगों की आस्था से जुड़ा महापर्व है, इसलिए इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाए। मेला पिछले वर्ष की तरह इंदिरा गांधी खेल मैदान में ही लगेगा।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बैजनाथ एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष संकल्प गौतम ने की। उन्होंने मेला समिति गठन, शोभायात्रा, शिव मंदिर सजावट, खेलों को बढ़ावा, धन संग्रह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टॉल आवंटन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को होंगे, जबकि दिन में खेल, कुश्ती, बेबी शो, डॉग शो और पहली बार मिस बैजनाथ क्वीन का आयोजन होगा।

बैठक में तहसीलदार रमन ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा भाटिया, रविंद्र बिट्टू, मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, वीरेंद्र जम्वाल, कुलदीप राणा, रविंद्र राव, वीरेंद्र कटोच, कैप्टन जगदीश, कुलदीप सोनी, जगत राम, मुनीश शर्मा, मनोज कपूर, शशि राणा, विपन राणा, रणजीत राणा, अजय गौड़, जमुना गोयल, अतुल चौधरी, कार्तिक राणा, कृष्ण राणा, अशोक सुग्गा, चंद्रा देवी, भंबो देवी, सचिन अवस्थी, लाल चंद, डीएसपी संदीप शर्मा, नायब तहसीलदार गुरुमुख सिंह, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और खेलों को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनेगा। आयोजकों का दावा है कि इस बार का उत्सव पिछले वर्षों से अधिक भव्य होगा।

Related posts

Baijnath News : बीड बिलिंग में नगर पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल, क्योर में धरना-प्रदर्शन

Admin

आपदा में पशुओं संग ही रहे छेरना और लुआई के लोग ।

Admin

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: बैजनाथ पुलिस ने होटलों-गेस्ट हाउस में की सघन चेकिंग

Admin

Leave a Comment