23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

वंदे मातरम् ने शुरू किया उस्तेहड़ बैजनाथ में गुरूकुल व कार्यालय


बैजनाथ 13 sep 23 (ब्यूरो रिपोर्ट)

हिमालयन भारती के तत्वाधान में वंदे मातरम् ने मेरा गाँव मेरा गुरूकुल गतिविधि के अन्तर्गत आज उस्तेहड़, बैजनाथ में गुरूकुल शुरू किया। जिसमें काॅलेज दुर्गा वाहिनि प्रमुख नेहा राणा ने दीप प्रज्वलन किया और बताया कि इस गुरूकुल में भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा तथा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण योगा व संगीत सहित दिया जाता है। जिससे बच्चे प्रतिभावान, स्वावलंबी, तेजस्वी, बनते व गलत आदतों से बचे रहते हैं, विधर्मियों द्वारा धर्म परिवर्तन के घटिया कुकृत्य तथा धोखे से बचे रहते हैं और गाँव को भी जागरूक करते हैं तथा राष्ट्र भक्त बनते हैं और अपने गाँव की सेवा करते हैं, इसके साथ गाँव में हो रही चोरीयां, बेटी बहुंओं को भगाने आदि की घटनाएं भी बन्द हो जाती हैं और अपनी कक्षा में अच्छे नम्बरों से पास होकर अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् बेटा संस्कारी होगा तो बेटी बचेगी, बेटी बचेगी तो संस्कृति बचेगी और संस्कृति बचेगी तभी तो देश बचेगा की सोच के साथ कार्य कर रहा है, इसके द्वारा बैजनाथ उपमण्डल में अभी तक आठ गुरूकुल स्थापित किए जा चुके हैं तथा हर गाँव में गुरूकुल चलाने की योजना है और गाँव वासियों से प्रार्थना की है कि इस नेक कार्य में हमारा सहयोग करें । इस अवसर पर संचालक चंचल डोहरू, संगठन मंत्री अविनेश राणा, जिला संयोजक संजय कुमार, जिला युवा संयोजक राहुल कौंडल भी उपस्थित रहे साथ में मुख्य रूप से कॉलेज वाहिनि सचिव मीना भारद्वाज तथा स्मृति मसन्द, कोषाध्यक्ष मुस्कान, अश्वनी आचार्य व अन्य छात्र व गाँव वासी उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath Mahashivratri :शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ में पंजाबी सिंगर निंजा मचाएँगे धमाल, भोटू शाह करेंगे लोटपोट

Admin

भेड़ पालकों के लिए पाॅलिसी बनाई जाए,प्रत्येक भेड़ पालक और भेड़ बकरियों को बीमा पॉलिसी में लाए जाए : त्रिलोक सूर्यवंशी ।

Admin

बैजनाथ पुलिस उपमंडल ने प्रवासियों के पंजीकरण लिए शुरू किया विशेष अभियान

Admin

Leave a Comment