25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ विधायक किशोरी लाल का कबीर पंथी समाज की ओर से हार्दिक धन्यवाद

बैजनाथ, 06 जनवरी 2026 (वीर खड़का ) : हिमाचल प्रदेश कबीर पंथी कल्याण बोर्ड में विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ से 5 गैर-सरकारी सदस्यों के नामांकन पर स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल (कांग्रेस) का कबीर पंथ समाज द्वारा हार्दिक धन्यवाद किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष एवं कबीर पंथ समाज के प्रदेशाध्यक्ष मस्त राम ने विधायक किशोरी लाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कबीर पंथी समाज के प्रतिनिधियों को बोर्ड में उचित प्रतिनिधित्व मिला है, जो समाज की कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देगा।

इसके साथ ही सोनू कुमार, हरि सिंह, राजेश कुमार, सुरिंदर कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख सदस्यों ने भी विधायक का आभार व्यक्त किया।

यह नामांकन कबीर पंथी समाज के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वे समाज की हर जरूरत पर ध्यान देंगे और कबीर पंथी समुदाय के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

यह घटना कबीर पंथी समाज में खुशी का माहौल पैदा कर रही है और बोर्ड के माध्यम से आने वाले समय में कई नई योजनाओं की उम्मीद जगा रही है।

Related posts

शिव मन्दिर न्यास बैजनाथ की बैठक आज विश्राम गृह बैजनाथ में मन्दिर सह आयुक्त देवी चन्द ठाकुर की अध्यक्षता में हुई

Admin

वंदे मातरम् ने शुरू किया पपरोला में गुरूकुल

Admin

Himachali Talent in Uk : विदेश में बजा हिमाचल का डंका, ब्रिटेन की संसद में नाटी किंग कुलदीप शर्मा सम्मानित

Admin

Leave a Comment