25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के छठे दिन भी USA के ऑस्टिन की बढ़त बरकरार।

पैराग्लाइडिंग के साथ साथ हाफ़ मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा ।

8 नवंबर 2024 बैजनाथ ( वीर खड़का )

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के छठे दिन USA के ऑस्टिन कोक्स ने बढ़त बरकरार रखते हुए पहला स्थान पर कर रखा है। ऑस्टिन कोक्स 2991 अंक के साथ पहले स्थान पर पर चल रहे हैं भारत के रणजीत सिंह ने अपने प्रदर्शन में बेहतरीन सुधार करते हुए 2871 अंक के साथ दूसरा पायदान छू लिया है पोलैंड के डामर कैपिटा ने2844 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। महिला वर्ग में पोलैंड की जोना कोकोट 2486 अंक के साथ पहले स्थान पर जर्मनी की डरियाअल्टीकवा 1329अंक के साथ दूसरे स्थान पर और ब्राजील की मरीना ओलेक्सिन 1232 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं ।टीम वर्ग में पहले स्थान पर भारत की ड्रीम टू फ्लाई 7112 अंक के साथ पहले स्थान पर आ गई है और दूसरे स्थान पर पैरा बिलिंग टीम 7086 अंक के साथ चल रही है जबकि पहले स्थान पर चल रही जैविक ए टीम7042 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चली गई है

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के द्वारा पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ अन्य साहसिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ।ईसी कड़ी में शुक्रवार को बीड़ में एक हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है हाफ मैराथन दौड़ में 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 30 किलोमीटर की इस दौड़ में तीन वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और प्रत्येक वर्ग में महिला और पुरुष प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार वितरित किए जाएंगे यह दौड़ लैंडिंग स्थल से शुरू होकर भट्टू संसाल से घर्नाला होते हुए लैंडिंग स्थल पर समाप्त होगी पंजाब केसरी के वीडियो एडिटर संजीव शर्मा हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू सुनैना शर्मा मैराथन के समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करेंगी।

Related posts

बैजनाथ के नगटा गांव की सोनाली शर्मा बनी वंडर मॉडल ऑफ इंडिया( Wonder Model of India)

Admin

Bada Bhangal : चारों ओर बर्फ ही बर्फ, न सड़क और न कोई मदद; 7 दिन बाद फरिश्ता बनकर आया हेलीकॉप्टर, महिला की बची जान

Admin

आम वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा प्रदेश सरकार का बजट: किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment