23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Solan

सोलन: नेशनल हाईवे पर पंजाबी टूरिस्ट की दादागिरी, पिकअप चालक की बाजू तोड़ी, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

सोलन। हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट की गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है. अब ताजा मामले में पंजाब के टूरिस्ट ने पिकअप चालक के साथ मारपीट की. यहां पर पिकअप गाड़ी के शीशे तोड़े गए और साथ ही चालक से भी मारपीट की गई और उसके बाजू में चोट लगी है. फिलहाल, पुलिस के पास मामला पहुंचा है.

दरअसल, पंजाब के मोहाली नंबर की गाड़ी में कुछ युवक शिमला घूमने गए थे. इस दौरान लौटते वक्त कालका शिमला हाईवे पर उनका विवाद हो गया. आरोप है कि पिकअप गाड़ी से उनकी गाड़ी को रगड़ लगी थी. इस पर उन्होंने फिर ब्रैड सप्लाई करने वाली गाड़ी को रोका और उसका फ्रंट शीशा तोड़ दिया. बाद में चालक पर भी रॉड से वार किया और उसके मुंह और बाजू में चोट लगी है. चालक ने बताया कि उसकी बाजू में फ्रैक्चर हुआ है. चालक ने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं थी.

ब्रैड सप्लाई करने वाली गाड़ी में सवार एक अन्य युवक ने बताया कि वह नालागढ़ से कोटखाई ब्रैड ले जाते हैं. उनकी पिकअप से हल्की रगड़ लगने के बाद कार में सवार तीनों युवकों ने चालक पर रॉड़ से हमला किया था और हमले में चालक को चोट लगने के साथ साथ गाड़ी के शीशे भी टूट गए है.

आगे जाकर गाड़ी से भिड़ी पिकअप

चलती गाड़ी से युवक चालक पर लगातार हमला करते रहे. जैसे ही दोनों गाडियां दोहरी दीवाल के पास पहुंची तो उनके हमले से बचने के लिए ब्रैड गाड़ी के चालक ने अपने वाहन को सुबाथू मार्ग की ओर मोड़ा तो दूसरी तरफ से आ रही एक अन्य कार से वह टकरा गई. इसके बाद पंजाब के मोहाली के नम्बर की गाड़ी के तीन युवक अपनी कार से उतरे और चालक के साथ मारपीट की. इस दौरान दोहरी दिवाल के पास पहले से ही पुलिस मौजूद थी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंजाब के तीन युवकों को सपरून चौकी ले गई. बाद में चालक को भी थाने ले जाया गया. फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि पुलिस ने क्या कार्रवाई की है.

Related posts

“लाल सोने” के दामों में आया उछाल, सोलन में ₹800 प्रति क्रेट बिका टमाटर, इन राज्यों के व्यापारी पहुंचे सब्जी मंडी

Admin

बाहरा यूनिवर्सिटी में रैगिंग मामले में 3 छात्र गिरफ्तार, मामले का वीडियो भी सामने आया

Admin

24 घंटे में नाहन में सबसे ज्यादा 196.6 मिलीमीटर बारिश, पानी में समा गया बजरंगबली का मंदिर

Admin

Leave a Comment