August 25, 2026
Solan

Himachal News : बद्दी के मशहूर ढाबे में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बद्दी: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में एक मशहूर ढाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। साईं रोड पर स्थित मदीना चिकन कॉर्नर (सैफरोन के सामने) के एक कुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तंदूर में रोटी सेंकने से पहले उस पर बार-बार थूकता नजर आ रहा है। इस घिनौनी हरकत ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दो युवकों ने मेन रोड से शूट किया, जिसमें एक युवक ने फोन के कैमरे को जूम कर कुक की हरकत को रिकॉर्ड किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुक रोटी पर थूकने के बाद उसे तंदूर में सेंककर ग्राहकों को परोस रहा था। इस दौरान पंजाबी भाषा में बातचीत करते हुए एक युवक दूसरे से कहता है, “तू देख रहा है,” जिस पर दूसरा जवाब देता है, “भाई, रहने दे।” यह कृत्य न केवल घृणित है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।

घटना के बाद श्रीराम सेना के सोलन जिला संयोजक राजेश जिंदल ने बद्दी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 271 और 272 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शिव राम कृष्ण ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और ढाबा संचालक से पूछताछ शुरू कर दी गई है। जांच के लिए हेड कांस्टेबल राम कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए ढाबा संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत न केवल स्वच्छता के मानदंडों का उल्लंघन है, बल्कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला भी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच के लिए वीडियो को भेजा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और अन्य राज्यों में थूक लगाकर खाना बनाने के वीडियो वायरल हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस घटना ने एक बार फिर खाद्य स्वच्छता और ढाबों पर निगरानी की जरूरत को उजागर किया है।

Related posts

पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी, ब्यास नदी के किनारे जाने से करें परहेज

Admin

सोलन में चंडीगढ़-शिमला NH पर पलटी निजी बस, कई यात्रियों को लगी चोट

Admin

‘सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा’, हिंदुओं ने किया प्रदर्शन; शाम को मुस्लिमों ने खाली की दुकानें

Admin

Leave a Comment