19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

Himachal News:शिमला के रिज मैदान पर युवक ने उड़ाए हजारों रुपये, पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली का यह युवक अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने आया था। रिज मैदान पर जब उसके दोस्त थोड़ा आगे-पीछे हुए, तो उसने टका बैंच से करीब 19,000 रुपये की राशि हवा में उड़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के इस कृत्य से रिज मैदान पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब युवक को पैसे बिखेरते देखा, तो उसे तुरंत कंट्रोल रूम ले जाया गया।

पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से रिज मैदान पर बिखरे नोटों को एकत्र किया। कंट्रोल रूम में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने कहा कि उसने लंबे समय से यह राशि इकट्ठा की थी और शिमला आकर जरूरतमंदों को ये पैसे देना चाहता था। हालांकि, उसने अचानक रिज मैदान पर पैसे उड़ाने का फैसला कर लिया। पुलिस ने एकत्रित राशि की गिनती की, जो 19,000 रुपये से अधिक निकली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की मानसिक स्थिति का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जा रहा है। इस घटना ने शिमला के रिज मैदान पर कुछ देर के लिए सनसनी फैला दी, और लोग इस अनोखे वाकये की चर्चा करते नजर आए।

Related posts

Adelaide Test: स्टार्क ने गुलाबी गेंद से निकाला भारत का तेल, 180 पर सिमटी पहली पारी

Admin

1.68 करोड़ का गबन करने वाले पूर्व जिला कोषागार अधिकारी को जेल, IPC की 5 धाराओं में कोर्ट ने सुनाई सजा

Admin

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी, सरकार ने नियम में किया बदलाव

Admin

Leave a Comment