26.3 C
Baijnath
May 17, 2026
Shimla

शिमला जिले के एक शिक्षक पर छात्रा का यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लड़कियों का यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला शिमला जिले के सुन्नी का है. जहां एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्तों को तार-तार कर दिया. यहां एक स्कूल के शिक्षक पर स्कूली छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी थाना सुन्नी पुलिस में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा से यौन उत्पीड़न करने के मामले में प्रवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि स्कूल की एक छात्रा ने अंग्रेजी के प्रवक्ता के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है.

प्रिंसिपल ने अपनी शिकायत में कहा, “पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल में अंग्रेजी के प्रवक्ता जय प्रकाश (46 वर्ष) ने उसका यौन उत्पीड़न किया है. पीड़िता ने 26 अक्टूबर की शिक्षक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन को शिकायत दी थी. जिसके बाद प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ जांच कमेटी गठित की. जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी.

वहीं, प्रिंसिपल की दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी रोहड़ू मे छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था. पुलिस स्कूली छात्राओं को जागरूक कर रही है. बावजूद इसके दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, “शिमला के सुन्नी में एक स्कूली छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी”.

Related posts

प्रदेश बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, साइना ठाकुर अव्वल, बेटियों ने मारी बाजी

Admin

Himachal News : हिमाचल में चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल भागने की फिराक में थी महिला तस्कर, बलरामपुर से गिरफ्तार

Admin

हिमाचल में गर्मी ने तोड़े कई सालों के रिकॉर्ड, शिमला में भी छूटे पसीने, ऊना में पारा 46 डिग्री पार

Admin

Leave a Comment