August 2, 2026
Baijnath

बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में काकू राम ठाकुर के तरानों में जमकर झूमे दर्शक।

बीड़, 29 अक्तूबर (वीर खड़का)

बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों, महिला मंडलों के अतिरिक्त लोक कलाकारों में धीरज शर्मा, काकू राम ठाकुर, निकेश ब्रजातिय, राखी गौतम ने प्रस्तुतियां दी।
लोक कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त स्थानीय महिला मण्डलों तथा बच्चों ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का मंचन किया। लोक कलाकारों ने स्थानीय लोगों और विदेशी मेहमानों का भरपूर मनोरंजन किया।
दूसरी संध्या में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू कार्यक्रम में शामिल हुए। एसडीएम बैजनाथ देवी सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि को टोपी शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, उप प्रधान बीड़ कपिल, बीडीसी सदस्य राजकुमार ,शलभ अवस्थी, ज्योति ठाकुर , राजेंद्र परमार, विकास राणा , सचिन शर्मा , तहसीलदार हरीश कुमार , संस्थापक बीपीए सुरेश ठाकुर , प्रवीन ठाकुर , राजकुमार , चमेल ठाकुर, कुमार सोनू, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग विभिन्न विभागों के अधिकारी और उपस्थित रहे।

Related posts

बैजनाथ पपरोला में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक होगी लोडिंग अनलोडिंग।

Admin

Baijnath Paprola News: उखाड़ी गई सड़कों की पहले मरम्मत करें, फिर करें नई खुदाई : विधायक किशोरी लाल

Admin

कैशलेस ट्रांजेक्शन में धर्मशाला डिपो अव्वल।

Admin

Leave a Comment