25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

नवोदय स्कूल पपरोला में आयोजित कार्यक्रम पर भाजपा ने उठाए सवाल, प्रेमी बोले संवैधानिक दायरा न भूलें।

Press Note

जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के पारितोषिक वितरण में बैजनाथ के विधायक के पुत्र द्वारा मुख्यातिथि के रूप में भाग लेना, संवैधानिक पद का सरासर दुरुपयोग है,उक्त शब्द पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहे। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय के पारितोषिक वितरण के लिए स्थानीय विधायक को मुख्यातिथि के रूप में मैं भाग लेने के लिए बुलाया लेकिन बड़े अचरज की बात है कि स्कूल के कार्यक्रम में विधायक तो नहीं आए लेकिन उनके पुत्र ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया जो की संवैधानिक पदों का सरासर दुरुपयोग है ।

पूर्व विधायक ने कहा कि यदि विधायक किसी आवश्यक कार्य के कारण स्कूल के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते थे तो अन्य कोई प्रशासनिक अधिकारी दायित्व का निर्वाह कर सकता था, लेकिन इस तरह विधायक के पुत्र का स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेना सरासर गलत है मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि यही नहीं पिछले काफी समय से कई स्कूलों के कार्यक्रम हुए हैं उसमें भी विधायक के पुत्र ने कई जगह मुख्य अतिथि के रूप में स्कूलों के कार्यक्रम में भाग लिया है मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि अभी पिछले दिनों पपरोला के बस स्टैंड का सौंदर्य करण के नाम पर पुनः उद्घाटन किया जिसका की वह पूर्व में पहले से ही उद्घाटन कर चुके थे प्रेमी ने कहा कि और तो और उनके नाम की जो प्लेट वहां पर लगी थी उसको भी वहां से हटा दिए गया है जो की सही परिपाटी नहीं है। प्रेमी ने सरकारी अधिकारियों का को आगाह करते हुए कहा कि सरकारें आती है जाती है लेकिन अधिकारियों को एक संवैधानिक दायरे में ही कार्य करना चाहिए ना कि किसी व्यक्ति विशेष की जी हजूरी करनी चाहिए,अभी हाल ही में डीएसपी व पांच अन्य कांस्टेबलों के तबादले कर दिए गए जोकि बैजनाथ उपमंडल में बेहतर सेवाएं दे रहे थे।उन्होंने कहा कि बैजनाथ उपमंडल में कांग्रेस के मौजूदा कार्यकाल में विकास कार्य तो कुछ नहीं हुए केबल वदला वदली के कार्य हो रहे हैं।

Related posts

घर में वापस लौटे बाढ़ प्रभावित, सड़क बिजली सप्लाई अभी बंद।

Admin

हवलदार विकास भंडारी को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Admin

Smart Meter : स्मार्ट मीटर जरूरी या विद्युत विभाग की बदहाल व्यवस्था सुधारना ज्यादा जरूरी?

Admin

Leave a Comment