21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Lahaul and Spiti

Lahoul Spiti: मेरे बच्चे को बचा लो…बाहर मां रोती रही, अंदर 4 साल का बच्चा जिंदा जल गया

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बीती रात को एक मकान में आग लगने से 4 साल के बच्चा जिंदा जल गया. बच्चे का शव बुधवार को अधजली हालत में बरामद किया गया है. इससे पहले, बीती रात को बच्चे की तलाश की जाती रही, लेकिन सुबह आग बुझाने के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया. फिलहाल, बच्चे के परिवार को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत दी गई है.

जानकारी के अनुसार, लाहौल के केलांग में जिला अस्पताल के पास एक मकान में आग लग गई. पुराने मकान में नेपाली परिवार रहता था. घटना के दौरान बच्चे की माता पिता घर पर नहीं थे. इस दौरान आग लगने से चार साल का मासूम बच्चा अंदर ही फंस गया. घटना के बाद मौके पर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. बच्चे की मां अपने मासूम को अंदर जलता देख बाहर जोर-जोर से रोती रही और कहती रही कि मेरे बच्चे को बचा लो. इस दौरान लोग उसे सांत्वना देते रहे. फायर ब्रिगेड का गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी. इस दौरान रात को बच्चे के खोजने की कोशिशें होती रही. डीएसपी केलंग राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है.

विधायक ने बताया-फौरी राहत दी गई

लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि केलांग आगजनी में आज सुबह मासूम बच्चे का शव मिल चुका है, जो बिल्कुल अक्षत अवस्था में पाया गया. फौरी राहत के तौर पर परिवार को 25 हज़ार रुपए और सभी जरूरत का सामान तत्काल दे दिया जाएगा . आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि परिवार को जल्द देने तथा साथ ही जिनका घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है, उन्हें भी उचित मुआवजा जल्द देने के लिए प्रशासन को निर्देशित कर लिया है. हमारी संवेदना परिवार के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी.

गौरतलब है कि इससे पहले, केलांग में नेपाली परिवार के एक मासूम बच्चे को कुत्ते ने नोच लिया था और इससे उसकी मौत हो गई थी.

Related posts

Lahaul Spiti News :पानी की जगह पाइप से निकल रही बर्फ, लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Admin

Lahaul and Spiti: काजा के हुर्लिंग में मारपीट के चलते फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने काटा 64,500 रुपये का चालान

Admin

हिमाचल प्रदेश के लाहौल में मिली दुर्लभ ऊनी उड़ने वाली गिलहरी, सात दशकों बाद कैमरे में कैद

Admin

Leave a Comment