19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

बैजनाथ के जंगल में रातों-रात बना डाला रास्ता, विभाग ने ठोका 155000 का जुर्माना

बैजनाथ 4 जनवरी 2024

वन विभाग ने वन परिक्षेत्र बैजनाथ के तहत भट्टू के जंगलों में अवैध तौर पर वन विभाग की भूमि पर जेसीबी चलाने,सड़क बनाने और तकरीबन 20 पेड़ काटने पर गांव के ही एक व्यक्ति पर 155000 का जुर्माना लगाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा वन विभाग की भूमि को पिछले काफी लंबे समय से नुकसान पहुंचाया जा रहा था तथा उसे जगह पर तकरीबन 20 पेड़ भी काटे थे जिसकी सूचना विभाग को मिलने पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। वन विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से सड़क बनाई जा रही थी जिसकी सूचना जब वन विभाग के कर्मियों को लगी तो उन्होंने उसकी वन विभाग के आला अधिकारियों को दी। उक्त व्यक्ति कई दिनों तक वन कर्मियों पर बनाई गई सड़क को मलकियत भूमि में होने का झांसा देता रहा लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने जब राजस्व विभाग के माध्यम से पैमाइश करवाई तो भूमि वन विभाग की निकली लिहाजा मौके पर ही ₹155000 का जुर्माना कर दिया है तथा वन विभाग की भूमि को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में उक्त व्यक्ति को भूमि के दोनों तरफ दीवार लगाने को भी कहा गया है वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य सिंह ने कहा कि बनाई गई सड़क की जमीन पर तकरीबन 20 पेड़ भी काटे गए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त व्यक्ति जंगल से सड़क बनाकर पिछली तरफ अपनी मलकियत भूमि में प्लाट बनाकर बेचने की फिराक में था जिसे वन विभाग ने धराशाही कर दिया।

Related posts

Baijnath News :बैजनाथ-पपरोला के चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, महान हस्तियों की स्थापित होंगी प्रतिमाएं

Admin

Weather Update: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

Admin

राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने नगर पंचायत बीड़ के लिए तैनात किए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ की बैठक

Admin

Leave a Comment