24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

Shimla: शिमला में चलती बस में युवती से छेड़छाड़, 65 साल के रिटायर्ड कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया

शिमला: राजधानी में चलती बस में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने युवती को चलती बस में ही गलत तरीके से छुआ और बस से उतरने के बाद उसका पीछा किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस स्टेशन बालूगंज में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो मूल रूप से हमीरपुर की रहने वाली है और इन दिनों शिमला में ही रहती है. बीते कल शनिवार को करीब 4 बजे वो निजी बस में सफर कर रही थी .इस दौरान बस जब रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने बस में ही उसे गलत तरीके से छुआ, जिससे वो डर गई और असुरक्षित महसूस करते हुए बस से उतर गई, लेकिन जाम होने के कारण बस सड़क के बीच फंस गई थी. आरोपी भी उसके पीछे बस से उतर गया और उसकाक पीछा शुरू कर दिया. उसने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस कांस्टेबल से मदद मांगी. पुलिसकर्मी ने पीछा कर रहे व्यक्ति को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लिया.

सेवानिवृत कर्मचारी है आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति की उम्र 65 के करीब है और सेवानिवृत्त कर्मचारी है. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी शिमला ने बताया कि, ‘लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.’

Related posts

“पंजाब में HRTC बसें निशाने पर: भिंडरावाला के पोस्टर लगाकर समर्थकों ने बढ़ाई तनातनी, बस चालक दहशत में, सुक्खू सरकार मौन”

Admin

मोदी के सियासी हमलों का जवाब देने आज हिमाचल आएंगे राहुल, एक ही दिन में करेंगे दो रैलियां

Admin

“कैंसर मामलों में हिमाचल का देश में दूसरा स्थान”, सरकार मरीजों को देगी निशुल्क दवाइयां

Admin

Leave a Comment