August 25, 2026
Baijnath

बैजनाथ के सेहल से 20 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद


09 फ़रवरी 2025 पपरोला ( गौरव सूद )

बैजनाथ पुलिस ने बीते शुक्रवार देर शाम एक युवक से 6.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान निमेश पुत्र वीर सिंह निवासी सेहल के रूप में हुई है । बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पु्लिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक से यह चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि युवक की तलाशी दौरान चिट्टा बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया गया था जिसे माननीय कोर्ट द्वारा रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे जिला भर में चिट्टे व नशे के कारोबार करने के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए है। बैजनाथ में भी लगातार पुलिस चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ सख़्त एक्शन ले रही है जिसकी जनता भूरि प्रशंसा कर रही है ।

Related posts

सावन मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का रखें ध्यान : किशोरी लाल

Admin

हिमाचल, समृद्ध संस्कृतिक विरासत का खजाना – यादविंदर गोमा

Admin

बैजनाथ में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Admin

Leave a Comment