23.7 C
Baijnath
June 6, 2026
Baijnath

Bir Billing News: बीलिंग पैराग्लाइडिंग कम्युनिटी एसोसिएशन ने पर्यटन विभाग से मांगी सहायता, टेक-ऑफ पॉइंट विकास और इंश्योरेंस अनिवार्य

बीर (बैजनाथ ), ( वीर खड़का )29 january 2026

विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए बिलिंग पैराग्लाइडिंग कम्युनिटी एसोसिएशन सक्रिय हो गया है। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपनिदेशक पर्यटन विनय धीमान से मुलाकात की और संगठन के गठन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से दो प्रमुख मांगें रखीं—

  1. एसोसिएशन के लिए एक काउंटर स्थापित करने हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाया जाए।
  2. यदि कोई ऑपरेटर एसोसिएशन के सामूहिक निर्णयों के विरुद्ध कार्य करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

उपनिदेशक विनय धीमान ने इन मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। उन्होंने संगठन के गठन की पहल के लिए सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों की सराहना की और आश्वासन दिया कि पर्यटन विभाग एसोसिएशन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विभाग एसोसिएशन के साथ मिलकर बीड़-बिलिंग में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली नई योजनाओं को क्रियान्वित करेगा।

विनय धीमान ने यह भी बताया कि बिलिंग के टेक-ऑफ पॉइंट के विकास के लिए वन विभाग से आवश्यक एफसीआरए (वन संरक्षण अधिनियम) क्लियरेंस प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही इस स्थल का विकास कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे पैराग्लाइडिंग गतिविधियां और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेंगी।

इसके अलावा, बिलिंग में पैराग्लाइडिंग को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पायलट के साथ-साथ प्रत्येक पर्यटक के लिए इंश्योरेंस अनिवार्य किया जाएगा।

एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान देशराज की अध्यक्षता में आपास होटल में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 फरवरी से एसोसिएशन एक काउंटर स्थापित करेगा। इस काउंटर पर ही पर्यटकों से 25 लाख रुपये तक के विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस का प्रीमियम, एसोसिएशन (साडा) का निर्धारित शुल्क तथा सरकार द्वारा निर्धारित ₹3000 का शुल्क वसूला जाएगा। कुल मिलाकर प्रत्येक उड़ान के लिए ₹3225 (₹3000 सरकारी शुल्क + ₹75 साडा शुल्क + ₹150 इंश्योरेंस) लिए जाएंगे।

बैठक में बिलिंग पैराग्लाइडिंग कम्युनिटी एसोसिएशन के सभी प्रमुख ऑपरेटर मौजूद रहे, जिनमें अंकित सूद, विजय कुमार, अनिल, अमित कुमार, मनोज, सतीश कुमार, प्रवीण, अमित कुमार, मंजीत सिंह, हरदेव, कुलदीप कुमार, अंकुश राणा, अरविंद पाल और चमेल दास शामिल थे।

एसोसिएशन के प्रवक्ता ज्योति प्रकाश ने बताया कि यह कदम क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और संगठित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे न केवल पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्थानीय ऑपरेटरों के बीच भी बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

बीलिंग पैराग्लाइडिंग कम्युनिटी एसोसिएशन का यह प्रयास बीड़-बिलिंग को और अधिक आकर्षक एवं जिम्मेदार पर्यटन स्थल बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related posts

चढ़ियार में विकास की नई योजनाओं व कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता:-किशोरी लाल।

Admin

Baijnath News : “फौजी अमर रहते हैं” ए.एस.आई. रमेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी की भावुक अपील

Admin

Baijnath News: बैजनाथ-पपरोला बाजारों में अवैध कब्जों पर एनएचएआई का सख्त रुख: पीला पंजा चलने की तैयारी

Admin

Leave a Comment