25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

Baijnath News: राजकीय उत्कृष्ट पाठशाला सकड़ी की छात्रा वैष्णवी ने गणतंत्र दिवस परेड में चमकाया नाम

बैजनाथ (कांगड़ा), (वीर खड़का )29 जनवरी 2026 — राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकड़ी की एनएसएस स्वयंसेवी वैष्णवी ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड 2026 में हिस्सा लेकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वैष्णवी ने 18 जनवरी से 27 जनवरी तक शिमला के विख्यात रिज मैदान में आयोजित एनएसएस शिविर में भाग लिया, जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश से कुल 100 स्वयंसेवी शामिल हुए। मुख्य परेड में प्रदेश भर से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें सकड़ी पाठशाला की वैष्णवी भी शामिल थीं।

29 जनवरी को शिमला से लौटने पर वैष्णवी का पाठशाला परिसर में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कुमार आचार्य, एनएसएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह (प्राचार्य अंग्रेजी) एवं अंजना राणा (प्राचार्य वाणिज्य) सहित सभी शिक्षकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर वैष्णवी ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि इस परेड ने उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता की गहन समझ प्रदान की।

प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कुमार आचार्य ने वैष्णवी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें, उनके परिवारजनों तथा सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। वैष्णवी जैसी छात्राओं से अन्य विद्यार्थी प्रेरणा लें और ऐसे राष्ट्रीय स्तर के अवसरों में भाग लेने का प्रयास करें।”

यह सफलता सकड़ी पाठशाला की एनएसएस इकाई की मजबूत तैयारी और वैष्णवी की लगन का परिणाम है। पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है।

Related posts

बैजनाथ: नशे में धुत्त युवक ने लोकमित्र केंद्र संचालक पर दराट से किया हमला

Admin

बैजनाथ में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले दो आरोपी घुमारवीं से गिरफ्तार

Admin

हिमाचल में कल से ड्राई डे शुरू, मतदान खत्म होने तक ठेकों में नहीं बिकेगी शराब

Admin

Leave a Comment