April 14, 2026
Kullu

नकली सोना ‘दिखाकर’ बैंक को लगा दिया लाखों का चूना, ऑडिट जांच में हुआ खुलासा

कुल्लू: जिला में गोल्ड लोन के नाम पर एक बैंक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. दरअसल एक निजी बैंक की शाखा में 3 लोगों ने नकली सोना गिरवी रखकर 14.28 लाख रुपये से अधिक का लोन ले लिया. इसका खुलासा ऑडिट जांच में हुआ है. अब बैंक शाखा प्रबंधन ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है.

एक्सिस बैंक कुल्लू के शाखा परिचालन प्रबंधक रविंद्र कुमार ने सात फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, ‘ठाकुर बौद्ध निवासी कुल्लू ने बैंक से नकली सोने की एवज में 3,58,600 रुपये, हरि राम निवासी कुल्लू ने 5,37,700 रुपये और लता देवी निवासी कुल्लू ने बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से 5,32,400 रुपये का ऋण लिया था. मामला 2023 का है. लोन लेने के बाद तीनों ने इसकी अदायगी नहीं की. बैंक ने इन्हें नोटिस भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी राशि की अदायगी नहीं की गई. इसके बाद ऑडिट के दौरान सोने की जांच गई तो ये नकली पाया गया.’

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि, ‘मामले की जांच की जा रही है, सोने को गिरवी रखते हुए इसके नकली होने का पता कैसे नहीं चला. इन सभी विषयों की जांच की जा रही है.’

Related posts

तो क्या बंद हो जाएगा नग्गर कैसल होटल? कभी राजाओं का हुआ करता था महल

Admin

हिमाचल में चि*ट्टे से एक और मौत! 33 साल के युवक की गई जान, मनाली के वॉशरूम में मिली ला*श।

Admin

मंडी से मनाली तक का सफर होगा महंगा, 2 जगहों पर देना होगा टोल टैक्स

Admin

Leave a Comment